<p>एम्स में ए़डमिट केंद्रीय वित्त मंत्री अरुण जेटली का किडनी ट्रांसप्लांट टल गया है। हालांकि, डॉक्टरों का कहना है कि ट्रांसप्लांट के लिए जेटली सही स्थिति में हैं। लेकिन, एहतियात के तौर पर उन्हें अभी कुछ समय तक डायलिसिस पर रखा जाएगा। एम्स सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक कभी भी किडनी ट्रांसप्लांट की प्रक्रिया पूरी की जा सकती है।</p>
<p>किडनी ट्रांसप्लांट से पहले वित्त मंत्री के शरीर में व्याप्त विशैले और बेकार पदार्थों को कम करने से पहले डायलिसिस की जा रही है। डॉक्टरों के मुताबिक ट्रांसप्लांट से पहले डायलिसिस एक अहम प्रक्रिया है। इसके इस्तेमाल के बाद ट्रांसप्लांट के बाद स्वास्थ्य लाभ जल्दी मिलता है।</p>
<p>शुक्रवार को अरुण जेटली के एम्स में भर्ती कराया गया था। इसके बाद रविवार को उनके किडनी ट्रांसप्लांट करने की योजना थी। लेकिन, डायबटीज होने और खून में विषाक्त पदार्थों की मौजूदगी की वजह से डॉक्टरों ने उन्हें कुछ और समय तक डायलिसिस पर रखने का फैसला किया है।</p>
<p><img src=”/media/gallery/images/image(985).jpeg” style=”height:537px; width:800px” /></p>
धर्मशाला:जसवां प्रागपुर से भाजपा विधायक बिक्रम सिंह ने एमएचए की सिक्योरिटी लौटा दी है।…
शिलाई में वक्फ बोर्ड व अवैध तरीके से रह रहे लोगों का विरोध Shillai:…
New Delhi: एयर मार्शल अमर प्रीत सिंह को अगले Chief of the Air Staff…
गोपालपुर चिड़ियाघर बंद नहीं होगा। बल्कि अपग्रेड किया जा रहा है। चिड़ियाघर में व्यवस्थाएं…
धर्मशाला: कांगड़ा में शनिवार को दो हादसे हुए हैं। पहला हादसा बसनूर शाहपुर का…
हमीरपुर के दो संस्थानों में चोरी की वारदात लैपटॉप,नगदी और चांदी के सिक्के हुए चोरी…