Follow Us:

जालंधर में केजरीवाल की तिरंगा यात्रा, कल बादल के गढ़ में रैली

डेस्क |

पंजाब में आम आदमी पार्टी की सरकार बनाने का सपना देख रहे दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल बुधवार को दो दिवसीय दौरे पर अमृतसर पहुंचे। यहां से वे जालंधर में होने वाली तिरंगा यात्रा में हिस्सा लेने के लिए रवाना हुए

इससे पहले मंगलवार को अपने कार्यक्रम की जानकारी देते हुए केजरीवाल ने ट्वीट कर लोगों से भारी संख्या में यात्रा में शामिल होने की अपील की थी। उन्होंने आगे लिखा था कि पंजाब शहीदों की भूमि हैइसने कई स्वतंत्रता सेनानियों को जन्म दिया। उनकी याद में तिरंगा यात्रा निकाली जाएगी।

आम आदमी पार्टी के पंजाब प्रधान भगवंत मान ने केजरीवाल को इस तिरंगा यात्रा में शामिल होने का निमंत्रण दिया था। यात्रा जालंधर के निगम चौक से शुरू होकर शहर के सभी बाजारों से गुजरेगी। दौरे के दूसरे दिन यानी कि 16 दिसंबर को केजरीवाल लंबी विधानसभा क्षेत्र पहुंचेंगे। यहां वे खुडिया गांव में जनसभा को संबोधित कर बादल परिवार को चुनौती देंगे। आपको बता दें कि लंबी पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल का विधानसभा क्षेत्र है