Categories: इंडिया

ASI को फेसबुक पर विदेशी महिला से दोस्ती करना पड़ा महंगा, लूटे 3 लाख

<p>महिला से दोस्ती के नाम पर आम लोग ही नहीं बल्कि पुलिस वाले भी इसका शिकार हो रहे हैं। ताजा मामले में पुलिस कमिश्नर ऑफिस में तैनात एक एएसआई से 3 लाख रुपये की ठगी की गई है। विदेशी महिला ने फेसबुक पर पुलिसकर्मी से पहले तो दोस्ती और झांसा देकर अलग-अलग बैंक खाते में 3 लाख रुपये जमा करा लिए। महिला का फोन बंद होने पर धोखाधड़ी का अहसास हुआ और पीड़ित ने मामला दर्ज करवाया।</p>

<p>थाना एनआईटी में दर्ज मामले के मुताबिक पुलिस कमिश्नर कार्यालय की अकाउंट ब्रांच में नियुक्त एएसआई अमित कुमार ने दी शिकायत में बताया कि इस साल जनवरी में उसकी दोस्ती फेसबुक के माध्यम से लंदन में रहने वाली शैली ब्रॉउन नामक महिला से हो गई थी। वह उसके साथ लगातार मेसेंजर पर चेटिंग करती रहती थी। 21 फरवरी शैली ने उसका वॉट्सऐप नंबर ले लिया और उससे बातें करने लगी। 23 फरवरी को शैली ने 25 फरवरी को एयर टिकट भेजकर भारत आने की जानकारी दी। उसने बताया कि 26 फरवरी को सुबह 11 बजे वह मुंबई एयरपोर्ट पहुंच जाएगी।</p>

<p>26 फरवरी को प्रिया चंगोली नामक महिला ने उसे फोन कर बताया कि शैली भारत पहुंच चुकी है। वह अपने साथ डेढ़ लाख पाउंड का ड्राफ्ट लेकर आई। इसे रुपये में कनवर्ट करने के लिए प्रिया ने कुछ रुपये भेजने के लिए कहा। उसका कहना था कि रुपये न भेजने पर शैली वापसी का टिकट नहीं करवा पाएगी। उसकी बातों में आकर उसने बताए गए खाते में 35 हजार रुपये जमा करवा दिए।</p>

<p>प्रिया ने बताया कि ड्राफ्ट के बदले आरबीआई के माध्यम से उसके खाते में एक करोड़ 35 लाख 95800 रुपये आ जाएंगे। यह रकम भेजने का झांसा देकर आरोपित ने अलग-अलग बैंक खातों में कुल करीब तीन लाख रुपये डलवा लिए। इसके बाद भी आरोपी और रुपये भेजने के लिए कहने लगे। संदेह होने पर उसने मिलने की बात कही तो आरोपियों के सभी मोबाइल नंबर बंद हो गए। जिसके बाद उसने मामले की शिकायत पुलिस को दे दी। जांच अधिकारी एएसआई बलवान सिंह ने बताया कि इस मामले में शिकायत मिलने के बाद पुलिस की साइबर सेल ने जांच पड़ताल की। जांच में मामला सही पाए जाने पर आरोपितों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।</p>

Samachar First

Recent Posts

बांग्लादेश का कूटनीतिक फेरबदल: भारत से उच्चायुक्त समेत छह राजनयिकों की वापसी

  New Delhi, Agencies: बांग्लादेश ने भारत में अपने उच्चायुक्त मुस्तफिजुर रहमान को अचानक वापस…

2 hours ago

कंगना ने फिर साधा निशाना: “हमारे पड़ोसी राज्य से आ रही हैं बर्बादी की चीजें”

  Shimla/Mandi : सांसद व अभिनेत्री कंगना इन दिनों मंडी के दौरे पर हैं। अपने…

2 hours ago

घटस्थापना पर 3 शुभ योग: जानें नवरात्रि का महत्व

  Shimla:नवरात्र की सभी पाठकों को हार्दिक शुभकामनाएं। आज शारदीय नवरात्रि की प्रतिपदा तिथि है।…

3 hours ago

रुपया 11 पैसे गिरा, 83.93 डॉलर पर पहुंचा

  Mumbai/Agencies: कच्चे तेल की बढ़ती कीमतें और पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव के चलते…

3 hours ago

महात्मा गांधी ने बताया सत्य और अहिंसा का रास्ता: आशीष बुटेल

  पालमपुर: मुख्य संसदीय सचिव शहरी विकास एवं शिक्षा आशीष बुटेल ने महात्मा गांधी की…

21 hours ago

हिमाचल CM सुक्खू बोले- PM मोदी के फैक्ट गलत, कांग्रेस ने 20 महीने में 5 गारंटियां कीं पूरी

Chandigarh: हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने बुधवार को हरियाणा में चुनाव प्रचार…

21 hours ago