Categories: इंडिया

चुनाव आयोग ने की पांच राज्यों में विधानसभा चुनाव की घोषणा, 2 मई को आएंगे सभी राज्यों के नतीजे

<p>चुनाव आयोग ने पांच राज्&zwj;यों पश्चिम बंगाल, तमिलनाडु, असम, केरल तथा पुदुच्चेरी के लिए विधानसभा चुनाव कार्यक्रम की घोषणा कर दी है। घोषित कार्यक्रम के अनुसार दक्षिण के राज्&zwj;य केरल, तमिलनाडु और पुदुच्&zwj;चेरी (यूटी) में एक ही चरण में वोट डाले जाएंगे। सभी राज्&zwj;यों के नतीजे दो मई को घोषत किए जाएंगे। चुनावी तिथियों की घोषणा के साथ ही सभी चुनावी राज्यों में आचार संहिता लागू हो गई।</p>

<p>मुख्&zwj;य चुनाव आयुक्&zwj;त CEC सुनील अरोड़ा ने बताया कि 824 विधानसभा सीटों पर मतदान होगा। उन्&zwj;होंने बताया कि वोट डालने का समय एक घंटा बढ़ाया गया है। डोर टू डोर कैंपेन पांच से ज्&zwj;यादा लोग नहीं कर पाएंगे। उन्&zwj;होंने बताया कि चुनाव अधिकारियों का भी टीकाकरण कराया जाएगा। चुनाव आयोग की ओर से घोषित कार्यक्रम के अनुसार, असम में तीन चरण में चुनाव होगा। पहले चरण के लिए 27 मार्च, दूसरे चरण के लिए एक अप्रैल और तीसरे चरण के लिए 6 अप्रैल को वोट डाले जाएंगे।</p>

<p>दक्षिण भारत के राज्&zwj;य केरल में सभी सीटों पर छह अप्रैल को वोटिंग होगी। केरल में विधानसभा की 140 सीटें हैं। दक्षिण भारत के ही एक अन्&zwj;य राज्&zwj;य तमिलनाडु में भी छह अप्रैल को एक ही राउंड में वोट डलेंगे। राज्&zwj;य के सियासी दिग्&zwj;गज जयललिता और एम. करुणानिधि के निधन के बाद राज्&zwj;य में पहली बार चुनाव हो रहे हैं। तमिलनाडु में 234 सीटों पर विधानसभा चुनाव होने हैं।</p>

Samachar First

Recent Posts

राष्ट्रपति ने राज्यपाल को डाक्टरेट की मानद उपाधि प्रदान की

भारत की राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मू ने आज  धर्मशाला में हिमाचल प्रदेश केंद्रीय विश्वविद्यालय के…

6 hours ago

भारत के राष्ट्रपति ने हिमाचल प्रदेश केंद्रीय विश्वविद्यालय के 7वें दीक्षांत समारोह में भाग लिया

भारत की राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मू ने आज (6 मई, 2024) धर्मशाला में हिमाचल प्रदेश…

6 hours ago

लाहौल स्पीति में नगदी फसलों की बिजाई का कार्य आरंभ

केलांग  6 मई: कृषि अधिकारी खंड स्तर पर किसानों को गुणवत्तायुक्त बीज उर्वरक , कृषि…

6 hours ago

बिकाऊ विधायक जनता के सबसे बड़े गुनहगार : मुख्यमंत्री

नादौन: मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सूक्खू ने कहा कि बिकाऊ विधायक जनता के सबसे बड़े…

6 hours ago

सभी क्षेत्रों में चाहे वह रेलवे, राजमार्ग, स्वास्थ्य सेवा, शिक्षा आदि हो पीएम मोदी के काम से परिवर्तन साफ दिखता है : राजीव

चंबा/धर्मशाला: भाजपा प्रत्याशी एवं प्रदेश उपाध्यक्ष डॉ राजीव भारद्वाज ने कहा की प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी…

6 hours ago

भाजपा के लिए दुःख का कारण है सुक्खूः रोहित ठाकुर

शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर ने कहा है कि भाजपा नेता हिमाचल प्रदेश में ऑपरेशन लोट्स…

10 hours ago