Follow Us:

#BREAKING: माछिल सेक्टर में हिमस्खलन, सेना के 3 जवान शहीद

समाचार फर्स्ट डेस्क |

जम्मू-कश्मीर के कुपवाड़ा स्थित माछिल सेक्टर में हुए हिमस्खलन (एवेलॉन्च) में सेना की एक चौकी आ गई। इस हादसे में तीन जवान शहीद हो गए, जबकि एक बुरी तरह जख्मी हो गया।

बुधवार को अफगानिस्तान में आए भूकंप को देखते हुए भारतीय एजेंसियों ने जम्मू-कश्मीर के ऊपरी भाग में बर्फीले-तूफान और हिमस्खलन की आशंका जाहिर की थीं। बर्फ और हिमस्खलन पर रिसर्च करने वाली एजेंसियों ने बारमूला, कुपवाड़ा, बांदिपुर, सोपियां और कारगिल के क्षेत्रों में हिमस्खलन की चेतावनी जारी कर दी थी। इन इलाकों में पहले ही लेवल-2 के हिमस्खलन की आशंका जाहिर की गई थी।

पिछले साल दिसंबर में भी सेना के 2 जवान एलओसी पर आए हिमस्खलन में शहीद हो गए थे। फिलहाल, शुक्रवार को आए हिमस्खलन की अभी व्यापक रिपोर्ट मिलनी बाकी है। जैसे ही कोई बड़ा अपडेट आएगा, समाचार फर्स्ट सूचित करेगा…।