<p>उत्तर प्रदेश की अयोध्या में इस बार भी धूमधाम से दीपोत्सव की तैयारी में जुटी है। आज समूचे अयोध्या और सभी घाटों पर 5 लाख 51 हजार दीये जलाए जाएंगे। इसके साथ ही योगी आदित्यनाथ 226 करोड़ की योजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास भी होगा। राज्य सरकार की ओर से बताया गया कि अयोध्या में आज सुबह 10 से 2 बजे तक भगवान श्रीराम के लीला चरित्र से जुड़ी विभिन्न झांकियों समेत भव्य शोभायात्रा निकली जाएगी। यह यात्रा साकेत महाविद्यालय से शुरू होकर रामकथा पार्क में समाप्त होगी। इसमें कई देशों के कलाकार भाग लेंगे। मुख्यमंत्री पौने चार बजे से चार बजे तक शोभायात्रा का अवलोकन करेंगे।</p>
<p>राज्य सरकार के प्रवक्ता ने बताया कि इसके बाद श्रीराम-सीता का रामकथा पार्क में हेलीकॉप्टर से प्रतीकात्मक अवतरण और भरत मिलाप का कार्यक्रम होगा। शाम 6 बजे तक परियोजनाओं का शिलान्यास, लोकार्पण और अतिथियों का संबोधन होगा। इस बार 7 देशों की रामलीला भी लोगों के आकर्षण का केंद्र बनेगी। राज्य सरकार ने इस पूरे कार्यक्रम को राज्य मेला घोषित कर दिया है, जिससे यह आगे भी बिना रुके चलता रहे। इस बार दीपोत्सव में पिछली बार से दोगुने लोग, तकरीबन 6 हजार वॉलंटियर लगाए गए हैं, जो 12 घाटों पर 4 लाख 25 हजार दीपक सजाए जा रहे हैं। साथ ही साकेत महाविद्यालय में सजे 11 रथों पर भगवान श्रीराम से जुड़े 11 प्रसंगों पर आधारित श्रीरामलीला कमेटियों की तैयारियां भी पूरी हैं।</p>
<p>वहीं, राम की पैड़ी पर 5,51,000 दीये जलाकर विश्व रिकार्ड बनाया जाएगा। बाकायदा एक चौकोना बनाया गया है, जिसमें 100 दीये रखे जाएंगे और घाट के दोनों तरफ दीये लगाए जा रहे हैं। साथ ही आयोजन को सफल बनाने में ढाई हजार बच्चे भगवान राम के जीवन पर आधारित चित्रकारी को अंतिम रूप दे रहे हैं। कोई भगवान राम को अपने तरीके से रूप दे रहा है तो कोई उनके शस्त्र धनुष और तीर बना रहा है। पहली बार बड़ी संख्या में छात्र-छात्राओं ने चित्रकारी की है, जिसे प्रदर्शनी के तौर पर भी दीपोत्सव में दिखाया जाएगा।</p>
हिमाचल प्रदेश के चंबा जिले के मतियारा गांव में शादी का माहौल उस समय मातम…
Satoun School hockey achievement : सतोन पी एम श्री राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला की छात्राओं…
Samarth campaign disaster preparedness: हिमाचल प्रदेश के आपदा प्रबंधन विभाग द्वारा आपदा से निपटने के…
Rainfall Deficit 2024: मानसून की विदाई के बाद हिमाचल प्रदेश में अक्टूबर के पहले 13…
Water Guards Promotion 2024: जलशक्ति विभाग में 12 साल का सेवाकाल पूरा कर चुके 184…
Mumbai: महाराष्ट्र के पूर्व मंत्री और राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) नेता बाबा सिद्दीकी की हत्या…