Categories: इंडिया

झारखंड में बड़ा नक्सली हमला, 5 पुलिसकर्मी शहीद

<p>झारखंड में बड़ा नक्सली हमला हुआ है। राज्य के सरायकेला में नक्सली हमले में 5 जवान शहीद हो गए हैं। प्राप्त जानकारी के मुताबिक, शुक्रवार शाम को सरायकेला के तिरुलडीह थाना के कुकरू बाजार के पास नक्सलियों ने हमला कर दिया। यहां साप्ताहिक हाट लगा हुआ था और भीड़ के बीच नक्सलियों ने इस कायराना हरकत को अंजाम दिया। इस हमले में 5 पुलिसकर्मियों के शहीद होने की पुष्टि हुई है। वहीं 3 घायल बताये जा रहे हैं।</p>

<p>प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, शुक्रवार शाम करीब साढ़े छह बजे दो बाइक पर सवार पांच-छह लोग चाकू और हथियार के बल पर विधि व्यवस्था की पड़ताल करने गए सभी पुलिसकर्मियों को अपने कब्जे में में ले लिया और इसके बाद उन्हें गोली मार दी।</p>

<p>इसके बाद उनकी बंदूक लेकर पश्चिम बंगाल की ओर भाग गए। घटना के बाद हाट में भगदड़ मच गई। शहीद पुलिसकर्मियों में दो जवान और दो एएसआई रैंक के अधिकारी हैं। घटना की सूचना मिलने के बाद जिला मुख्यालय से अतिरिक्त पुलिस के जवानों को घटनास्थल पर भेजा गया है। एसपी खुद घटनास्थल पर पहुंच चुके हैं।</p>

Samachar First

Recent Posts

हिमाचल हाईकोर्ट के नए मुख्य न्यायाधीश होंगे जीएस संधवालिया

Shimla: हिमाचल हाईकोर्ट के मुख्य न्यायाधीश जीएस संधवालिया होंगे। सर्वोच्च न्यायालय के कॉलेजियम ने केंद्र…

9 hours ago

आरएस बाली ने नवाजे UTT नेशनल रैंकिंग प्रतियोगिता के उत्कृष्ट खिलाड़ी

  रेनबो इंटरनेशनल स्कूल नगरोटा बगवां के खेलो इंडिया रेजिडेंशियल अकादमी में टूर्नामेंट संपन्‍न kangra:…

9 hours ago

द हंस फाउंडेशन द्वारा हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर कनौन में स्वास्थ्य शिविर का किया गया आयोजन

द हंस फाउंडेशन की एमएमयू टीम द्वारा हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर कनौन में स्वास्थ्य शिविर…

12 hours ago

राहुल गांधी के नेतृत्व में कांग्रेस हुई मजबूत, भाजपा नेता कुर्सी बचाने के लिए कर रहे टिप्‍पणियां

समाचार फर्स्‍ट नेटवर्क भाजपा नेता रवनीत बिट्टू और शिव सेना नेता की राहुल गांधी पर…

15 hours ago

अब देश में होगा ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’, जानें इससे जुड़ी अहम बातें

समाचार फर्स्‍ट एजेंसी New Delhi: वन नेशन वन इलेक्शन होगा। यानि पूरे देश में एक…

15 hours ago

कांस्‍टेबल भर्ती का इंतजार खत्‍म, जानें कब शुरू होगी भर्ती

  Shimla/Chamba: हिमाचल प्रदेश में कांस्‍टेबल भर्ती जल्‍द होने वाली है। राज्य लोकसेवा आयोग जल्द…

16 hours ago