इंडिया

बीजेपी के बाद कांग्रेस दूसरा मोर्चा क्यों नहीं? बीजेपी को कौन दे सकता है मात? पीके ने बताया

चुनावी रणनीतिकार प्रशांत किशोर उर्फ पीके का कहना है कि चुनाव में बीजेपी को कोई थर्ड या चौथा फ्रंट नहीं हरा सकता, अगर बीजेपी को मात देनी है तो ऐसा करिश्मा सिर्फ दूसरा फ्रंट ही कर सकता है। इसलिए बीजेपी को हराने के लिए दूसरे मोर्चे को मजबूती से उभरना होगा।

एक न्यूज चैनल को दिए इंटरव्यू में प्रशांत किशोर ने आगामी आम चुनाव 2024 को लेकर अपनी बात रखी। उन्होंने कहा कि बीजेपी को अगर हराना है तो इसके लिए दूसरे मोर्चे को मजबूती से उभरना होगा।

जब पीके से सवाल किया गया कि क्या वह पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी की पार्टी टीएमसी को 2024 के आम चुनाव में तीसरे मोर्चे के रूप में उभरने में मदद कर रहे हैं तो जवाब में उन्होंने कहा, “मैंने कभी नहीं माना कि इस देश में कोई तीसरा या चौथा मोर्चा चुनाव जीत सकता है। अगर हम भाजपा को पहला मोर्चा मानें तो उन्हें हराने के लिए दूसरा मोर्चा होना चाहिए। अगर कोई पार्टी भाजपा को हराना चाहती है तो उन्हें दूसरे मोर्चे के रूप में मजबूती से उभरना होगा, तभी बात बनेगी।”

पीके ने एक सवाल के जवाब में कहा कि वे कांग्रेस को दूसरा मोर्चा नहीं मानते। उनकी नजर में कांग्रेस पार्टी सिर्फ देश की दूसरी बड़ी पार्टी है।

Balkrishan Singh

Recent Posts

रेलवे कर्मियों को बोनस, खेती-बाड़ी की योजनाओं और तेल-तिलहन के लिए राष्ट्रीय मिशन को मिली मंजूरी

  मुख्य बिंदु: रेलवे कर्मियों को 2028.57 करोड़ रुपये का बोनस। 10,103 करोड़ रुपये के…

2 hours ago

हिमाचल प्रदेश सरकार ने 888 आवश्यक दवाओं और 273 चिकित्सा उपकरणों की खरीद को दी मंजूरी

  Shimla: हिमाचल प्रदेश सरकार ने राज्य के स्वास्थ्य सेवाओं में सुधार के लिए एक…

2 hours ago

शिमला में महिला के साथ बैंक कर्मी ने की धोखाधड़ी, ₹5,238 की किस्त कटने पर हुआ खुलासा

  Shimla: हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला में बैंक कर्मी ने महिला खाता धारक के…

2 hours ago

शिक्षकों के विदेश दौरे के बनाए नियम, 100% रिजल्ट देने वाले होंगे योग्य

  शिमला: हिमाचल प्रदेश सरकार ने सरकारी स्कूलों के शिक्षकों के विदेश दौरे को लेकर…

3 hours ago

खेलों से युवाओं को नशे से दूर रखना होगा संभव: कुलदीप सिंह पठानिया

  मलकवाल में दो दिवसीय राष्ट्रीय जूनियर कुराश चैंपियनशिप का समापन नूरपुर: हिमाचल प्रदेश विधानसभा…

3 hours ago

हिमाचल स्ट्रीट वेंडर पॉलिसी: सुझावों के लिए कमेटी ने खोला रास्ता, 4 नवंबर को अगली बैठक

  शिमला: हिमाचल प्रदेश में स्ट्रीट वेंडर्स के लिए एक समुचित नीति तैयार करने को…

6 hours ago