Categories: इंडिया

अमेठी पहुंचीं स्मृति ईरानी, बीजेपी कार्यकर्ता सुरेंद्र सिंह की अर्थी को दिया कंधा

<p>अमेठी में बीजेपी कार्यकर्ता सुरेंद्र सिंह के अंतिम संस्कार में पहुंचीं स्मृति ईरानी ने उनकी अर्थी को कंधा दिया। इससे पहले स्मृति ईरानी अमेठी में सुरेंद्र सिंह के घर पहुंची और उनके पार्थिव शरीर को नमन करने के साथ ही उन्हें श्रद्धांजलि दी। बता दें कि उत्तर प्रदेश अमेठी से नवनिर्वाचित सांसद केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी के करीबी माने जाने वाले बरौलिया गांव के पूर्व प्रधान की अज्ञात बदमाशों ने गोली मारकर कथित रूप से हत्या कर दी थी।</p>

<p>इसी बीच,&nbsp; उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने हत्या के आरोपियों के पकड़ने के लिए डीजीपी से बात की है। उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि पार्टी कार्यकर्ता की मौत अत्यंत दुखद है। वह परिश्रमी कार्यकर्ता थे। भले ही हत्यारे जमीन के भीतर क्यों ना छिपे हों, उन्हें पकड़ लिया जाएगा। इस घटना से पूरी अमेठी दुखी है।</p>

<p>यूपी डीजीपी ओपी सिंह ने कहा कि मामले की जांच चल रही है। हमें महत्वपूर्ण सुराग मिले हैं। लोगों को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया गया है। हम अगले 12 घंटे में केस को सुलझाने के लिए आश्वस्त हैं। उन्होंने बताया कि राज्य में कानून-व्यवस्था को बनाए रखने के लिए पीएसी की तीन कंपनियों को नियुक्त किया गया है।</p>

<p>भाई नरेंद्र सिंह और सुरेंद्र के बेटे अभय प्रताप सिंह ने आरोप लगाया कि हत्या राजनीतिक कारणों के चलते की गई है। गांव की प्रधानी भाजपा में सक्रियता के चलते कई लोग उनसे नाराज थे। अभय प्रताप सिंह ने कहा कि स्मृति ईरानी ने पिता जी को चुनाव में प्रचार की जिम्मेदारी दी थी। जिसे वह निभा रहे थे। ये बात अन्य विरोधी नेताओं को अच्छी नहीं लगी। शायद इसीलिए उनकी हत्या कर दी गई।</p>

Samachar First

Recent Posts

Survey: लेनदेन शुल्क लगा तो UPIका इस्तेमाल बंद कर देगे 75% उपयोगकर्ता

  New Delhi:लोकलसर्किल्स ने रविवार को एक सर्वेक्षण निष्कर्ष निकाला है। जिसमें दावा किया गया…

2 hours ago

शिमला का चिट्टा किंगपिन महात्‍मा पुलिस शिकंजे में, संपत्ति होगी जब्त

    Shimla: हिमाचल की राजधानी शिमला में चिट्टा तस्‍करों का नेक्‍सस चला रहे किंगपिन…

2 hours ago

मोदी-बाइडेन वार्ता में उभरे सामरिक संबंध, कई प्रमुख मुद्दों पर मंथन

  समाचार फर्स्‍ट एजेंसी Modi America visit: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन…

5 hours ago

बिजली के करंट के साथ अब बढ़ेगा पानी का बिल, ग्रामीण इलाकों पर असर

  पहली अक्तूबर से बढ़ेगा रेट,प्रति कनेक्शन प्रतिमाह कटेगा बिल 20 किलो लीटर तक पानी…

5 hours ago

जानें कैसे रहेगा रविवार का राशिफल

  मेष🐐 (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ) आज आपको कोई शुभ…

6 hours ago

Himachal: भाजपा विधायक बिक्रम सिंह ने लौटाई एमएचए की सिक्योरिटी

  धर्मशाला:जसवां प्रागपुर से भाजपा विधायक बिक्रम सिंह ने एमएचए की सिक्योरिटी लौटा दी है।…

19 hours ago