Follow Us:

बिहारः भागलपुर में तेज धार की चपेट में आई नाव पलटी, 5 की मौत

समाचार फर्स्ट डेस्क |

बिहार के भागलपुर में गंगा नहीं में यात्रियों से भरी एक नाव पलटने का मामला सामने आया है। यहां वगछिया के तिनटंगा करारी गंगा घाट पर दर्शनियां धार में लोगों से भरी नाव पलट गई। बताया जा रहा है कि नाव पर करीब 100 लोग सवार थे। हादसे में 5 लोगों की मौत की ख़बर है जबकि 20 से ज्यादा लापता बताए जा रहे हैं। हादसे में एक दर्जन से अधिक लोगों को डूबने से बचाकर अस्पताल में भर्ती कराया गया। एनडीआरएफ की टीम द्वारा बचाव एवं सुरक्षा कार्य जारी है।

जानकारी के अनुसार तिनटंगा करारी निवासी निरला यादव और दर्शन मंडल की नाव रवाना हुई थी। रोज की तरह लोग दियारा में अपने खेतों में बुआई के लिए निकले थे। अचानक नाव तेज धार की चपेट में आ गई जिस कारण यह हादसा हुआ। जब नाव महतो बहियार घाट से रवाना हुई तब हालात सामान्य थे। जैसे ही नाव दर्शनियां धार में गई वहां के तेज बहाव में भंवर में फंस जाने के कारण नाव पलट गई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार निरला यादव की नाव पलट गई जबकि दर्शन मंडल का नाव में अचानक पानी भरने लगा। जिसके बाद उसपर सवार लोग धार में कूदने लगे। इस दौरान लूखो मंडल की पत्नी के डूब जाने की बात सामने आई। दियारा जा रहे अन्य गांवों के लोग भी घाट पर मौजूद थे। जिनकी तत्परता से आधा दर्जन लोगों को डूबने से बचा लिया गया है।