Follow Us:

नहीं रहे बॉलीवुड के ‘शशि’

समाचार फर्स्ट |

बॉलीवुड के जाने माने अभिनेता शशि कपूर का 79 साल की उम्र में निधन हो गया,शशि कपूर बॉलीवुड के पितामाह पृथ्वीराज कपूर के सबसे छोटे बेटे थे। शशि कपूर ,राज कपूर और शम्मी कपूर के सबसे छोटे भाई थे। वह काफी लंबे समय से बीमार चल रहे थे। शशि कपूर का असली नाम बलबीर राज कपूर था।

उन्होंने बतौर चाइल्ड एक्टर अपने भाई राज कपूर की फिल्म आवारा और आग में काम किया था। शशि कपूर को 2011 में पद्म भूषण से सम्मानित किया गया। साल 2015 में उनको  दादासाहेब फाल्के पुरस्कार से सम्मानित किया गया। काफी लंबे से बीमार चल रहे शशि कपूर ने मुंबई के कोकिलाबेन अस्पताल में अंतिम सांस ली। शशि कपूर  के निधन की खबर से पूरा बॉलीवुड दुखी है।बॉलिवुड के हैंडसम और खिलखिलाते चेहरे वाले शशि कपूर ने बॉलीवुड को कई बेहतरीन फिल्में दी। वो शानदार अभिनेता के साथ साथ एक बेहतरीन इंसान भी थे। शशि कपूर ने अमिताभ बच्चन के साथ कई हिट फिल्मों में काम किया। दीवार फिल्म में बेहतरीन एक्टिंग के लिए उन्हें बेस्ट स्पोर्टिंग एक्टर का फिल्म फेयर अवॉर्ड भी मिला था। 1986 में न्यू दिल्ली टाइम्स फिल्म के लिए शशि कपूर को बेस्ट एक्टर का राष्ट्रीय पुरस्कार भी मिला।

आईए एक नज़र शशि कपूर की बेहतरीन फिल्मों पर नज़र डालते हैं

आग     (बाल कलाकार)
आवारा (बाल कलाकार)
वक़्त
जब-जब फूल खिले
हसीना मान जाएगी
सत्यम शिवम सुंदरम
रोटी कपड़ा और मकान
दीवार
कभी-कभी
सुहाग
काला पत्थर
सिलसिला
क्रान्ति
जुनून

शशि कपूर की और भी कई ऐसी फिल्में हैं, जिनमें उन्होंने अपने अभिनय से सिनेमा प्रेमियों के दिलों में एक अलग ही जगह बनाई थी।