<p>जम्मू-कश्मीर के सोपोर में सुरक्षाबलों ने मुठभेड़ में दो आतंकियों को ढेर कर दिया। जानकारी के अनुसार शुक्रवार तड़के दूरूस गांव में आतंकियों के छुपे होने की खबर मिली थी। जिसके बाद सुरक्षाबलों ने पूरे इलाके को घेर लिया। इसी दौरान गोलीबारी शुरू हुई। पुलिस ने बताया कि सर्च ऑपरेशन अब भी जारी है।</p>
<p>वहीं ऑपरेशन में आतंकियों को सुरक्षाबलों ने मार गिराया है दोनों स्थानीय हैं। हालांकि इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। दो में से एक का नाम खुर्शीद अहमद मलिक है।कुछ दिन पहले ही मलिक के आतंकी संगठन में शामिल होने की खबर आई थी। इंजीनियरिंग (बीटेक) का छात्र मलिक पिछले कई दिनों से गायब था। परिवार वालों ने वीडियो जारी कर उसके लौटने की अपील की थी।</p>
<p>वहीं पिछले दिन गुरुवार को ही कुपवाड़ा जिले में सुरक्षाबलों ने दो आतंकवादियों को मार गिराया था। पुलिस ने कहा कि खुमरियाल क्षेत्र में आतंकवादियों की मौजूदगी की खुफिया जानकारी मिलने पर सुरक्षाबलों ने अभियान शुरू किया। एक पुलिस अधिकारी ने कहा, "छिपे हुए आतंकवादियों को ललकारने पर उन्होंने सुरक्षाबलों पर गोलीबारी शुरू कर दी। इसके बाद मुठभेड़ में दो आतंकवादी मारे गए। उनके हथियारों को कब्जे में ले लिया गया है।"</p>
धर्मशाला। हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड परीक्षाओं के पैटर्न में बड़े बदलाव की तैयारी…
मंडी के रखोह के कलोह गांव की घटना मृतक वार्ड पंच और पत्नी थी आशा…
Shimla: सरकार ने तीन आईपीएस और 2 एचपीएस के तबादला और नियुक्ति आदेश जारी…
Sangrur: खनौरी बॉर्डर पर किसान ने फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली है। मरने वाले…
सवाल नगर निगम ने खुद 7000 अवैध निर्माण चिन्हित किया था। क्या सब पर बुलडोजर…
New Delhi: आम आदमी पार्टी (AAP) के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने राष्ट्रीय स्वयंसेवक…