Categories: इंडिया

कैप्सूल न्यूज 31 जुलाई: एक नजर में पढ़ें दिनभर की बड़ी खबरें

गुड़िया मामला: बागवान ने कहा, बेकसूर हैं पकड़े गए पांचों आरोपी

प्रदेश भर में बढ़ते तनाव को देखते हुए CBI ने कोटखाई मामले की जांच तेज कर दी है। सोमवार को CBI ने आरोपी आशीष चौहान के माता-पिता से पूछताछ की और आस-पास के चरानियों और मजदूरों से पूछताछ की है। इसी कड़ी में दूसरी टीम ने नामी बागवान से उसके घर जाकर पूछताछ की है। इस दौरान बागवान ने कहा कि पकड़े गए पांचों आरोपी बेकसूर हैं। खुन्नस निकालने के लिए उन्हें इस केस में फंसाया गया है।

कोटखाई मामला: महिला आयोग ने खंगाली जांच रिपोर्ट्स, हो सकता है बड़ा खुलासा!

कोटखाई मामले में राष्ट्रीय महिला आयोग ने सरकार और पुलिस के चिट्ठे खोलने का मन बना लिया है। इसी के चलते महिला आयोग ने सोमवार को गुड़िया मामले के आरोपी सूरज की पोस्टमार्टम रिपोर्ट खंगाली और उसे लेकर आयोग सदस्य सुषमा साहू दिल्ली रवाना हो गई हैं। माना जा रहा है कि सुषमा इस मामले में राष्ट्रपति से मिल सकती हैं। हालांकि, इस बात की पुष्टि नहीं की गई है।

तीसा में गुस्साई भीड़ ने की पथरबाजी, 3 पुलिसकर्मी घायल

चंबा के तीसा में छात्रा के साथ हुए दुराचार का मामला सुलझने की बजाय उलझता जा रहा है। गुस्साए लोगों ने सोमवार को पुलिसकर्मियों पर पथराव कर दिया। इसके चलते एएसपी वीरेंद्र सिंह ठाकुर सहित 3 पुलिसकर्मियों के घायल होने की सूचना है। गौर रहे कि तीसा में शिक्षक ने छात्रा के साथ दुराचार किया था।

बीजेपी और RSS दे रहीं कोटखाई और तीसा मामले को तूल: CM

चंबा दौरे से लौटते ही मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह ने प्रदेश में हो रही घटनाओं को तूल देने का हवाला एक बार फिर बीजेपी पर थोप दिया है। सीएम ने कहा कि कोटखाई और तीसा में हुए रेप कांड को लेकर पुलिस ने पूरी तरह सफलता हासिल की है और जनता पर भी काबू पा लिया है। लेकिन बीजेपी और RSS के लोग हैं जो कि मामले को तूल दे रहे हैं और जनता को सरकार और पुलिस के खिलाफ ऐसे काम करने में उकसा रहे हैं।

धूमल का पलटवार, वीरभद्र सरकार के संरक्षण में हो रही शर्मनाक घटनाएं

प्रतिपक्ष नेता प्रेम कुमार धूमल ने मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह के बयान का खंडन करते हुए प्रदेश सरकार को दोषी ठहराया है। धूमल ने कहा कि रेप कांड जैसी घटनाओं को जो मुख्यमंत्री सामान्य मानता हो तो वह अत्यंत शर्मनाक बात है। प्रदेश सरकार माफियाओं के अपराधियों को संरक्षण दे रही है जिस वजह से हिमाचल में ऐसी शर्मनाक घटनाएं हो रही हैं।

सस्पेंस खत्म: अब धर्मशाला नहीं शिमला आएंगे शिंदे, लेंगे कांग्रेसियों की क्लास

कांग्रेस प्रभारी सुशील कुमार शिंदे के हिमाचल दौरे को लेकर चल रहे सस्पेंस पर अब विराम लग गया है। अब शिंदे धर्मशाला के बजाय राजधानी शिमला में शिरकत करेंगे। बताया जा रहा है कि शिमला में वह मुख्यमंत्री से मिलने के बाद विधायक दल की बैठक करेंगे।

हिमाचल: 22 अगस्त को शुरू होगा विधानसभा मानसून सत्र

हिमाचल विधानसभा का मानसून सत्र 22 अगस्त से शुरू हो सकता है। जानकारी के अनुसार हिमाचल विधानसभा का मानसून सत्र 22 अगस्त से 25 अगस्त तक चल सकता है। विधानसभा चुनाव से पहले होने वाले मानसून सत्र से प्रदेश में राजनीतिक दिशा का निर्धारण होगा। वहीं, 4 दिन के मानसून सत्र में दो से तीन बिल पास हो सकते हैं।

हिमाचल में बारिश का कहर, छते उड़ीं सड़के बंद

हिमाचल प्रदेश में लगातार हो रही बारिश से जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। बारिश से नदियां व नाले पूरे उफान पर हैं जिससे पूरे प्रदेश में संकट की स्थिति पैदा हो गई है। सोमवार को भारी बारिश के चलते कई घरों की छतें आदि भी उड़ी। हालांकि किसी के हताहत होने की खबर नहीं है लेकिन सड़के आदि बंद हैं।

चंबा में बादल फटने से मची तबाही, कई पुलियां बहीं

भारी बरसात के चलते जगह जगह से नुकसान की खबरें आ रही हैं। सोमवार को चंबा की खुंदेल पंचायत के अलमी गिरड़ में बादल फटने से भारी तबाही की खबर है। जानकारी के मुताबिक बादल फटने से खदल से अलमी तक बनी सभी पुलियां पानी में बह गईं। इसके कारण बीस से अधिक गांवों का संपर्क जिला मुख्यालय से टूट गया है।

J&K: पाकिस्तान ने फिर किया सीजफायर का उल्लंघन

जम्मू-कश्मीर के राजौरी में भारतीय पोस्ट को निशाना बनाते हुए पाकिस्तान ने रविवार देर रात सीजफायर का उल्लंघन किया है। जिसके बाद भारतीय जवानों ने भी जवाबी कार्रवाई की है। राजौरी के डिप्टी कमिश्नर शाहिद इकबाल चौधरी ने कहा, 'पाकिस्तानी सेना ने देर रात करीब 10 बजकर 30 मिनट पर राजौरी जिले के नौशेरा सेक्टर में सीजफायर का उल्लंघन किया।

NCS की चेतावनी: देश के 29 शहर भूंकप की जद में, हिमाचल सबसे ज्यादा संवेदनशील

नेशनल सेंटर फॉर सिस्मोलॉजी ने देश के 29 शहरों में भूंकप की चेतावनी जारी की है। एनसीएस की रिपोर्ट के मुताबिक भूंकप के लिहाज से देश के 29 शहर बहुत ही संवेदनशील हैं। इन शहरों में अधिकतर हिमाचल के शहर हैं। इनमें दिल्ली समेत 9 राज्यों की राजधानी है।

गांव से गूगल तक का सफर: हर्षित गूगल के Graphics Designer चयनित

चंडीगढ़ के एक सरकारी स्कूल में पढ़ने वाला छात्र अब वह गूगल में नौकरी करने जा रहा है और हर महीने उसकी तनख्वाह 12 लाख रुपए होगी।  हरियाणा के गांव मथाना के हर्षित के बनाए Graphics गूगल कंपनी को इतने पसंद आए कि उसे स्कॉलरशिप के लिए चुन लिया। हर्षित अब अमेरिका के स्टडी सेंटर में पढ़ेगा। 4 लाख रुपये महीना Scholarship भी मिलेगी।

Samachar First

Recent Posts

Video: भारत ने कम दूरी की वायु रक्षा मिसाइल प्रणाली का किया सफल परीक्षण

नई दिल्ली: भारत ने राजस्थान के पोखरण फायरिंग रेंज में बहुत ही कम दूरी…

16 hours ago

Himachal: जेपी नड्डा बोले- आजकल राहुल गांधी अर्बन नक्सल, देश को तोड़ने वालों की भाषा बोल रहे

नाहन: भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने हिमाचल प्रदेश के नाहन में आयोजित…

17 hours ago

राहुल गांधी शिवाजी महाराज की प्रतिमा का अनावरण करते हुए भाजपा पर हमलावर, बोले- संविधान बर्बाद कर शीश झुकाने का कोई मतलब नहीं

Kohlapur/Agencies: कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने शनिवार को कोल्हापुर में मराठा साम्राज्य के संस्थापक छत्रपति…

17 hours ago

Mandi News: अवैध निर्माण पर शिकंजा, 225 नोटिसाें में 10 की सुनवाई

illegal construction cases : मंडी नगर निगम द्वारा अवैध निर्माण के खिलाफ जारी किए…

19 hours ago

Himachal: हरियाणा में भाजपा लगाएगी हैट्रिक: अनुराग

Hamirpur: सांसद अनुराग सिंह ठाकुर ने नादौन के गलोड में भाजपा कार्यकर्ता सम्मेलन के दौरान…

19 hours ago