Follow Us:

कैप्सूल न्यूज 3 अगस्त: एक नजर में पढ़ें दिनभर की बड़ी खबरें

समाचार फर्स्ट डेस्क |

नारेबाजी कांड: जिंटा का विकेट गिरने के बाद सुक्खू शांत

कांग्रेस पदाधिकारियों की बैठक खत्म हो चुकी है। प्रदेश प्रभारी सुशील कुमार शिंदे ने सभी कार्यकर्ताओं को एकजुट रहने की नसीहत दी है और चुनावी समर में आपसी मनमुटाव को दरकिनार रखने के लिए आगाह किया है। बैठक के बाद पीसीसी अध्यक्ष सुखविंदर सिंह सुक्खू ने बताया कि पार्टी आपसी कलह भूलकर एक साथ चुनाव लड़ेगी।
——-

चार घंटे तक चली PCC मीटिंग, शिंदे ने पढ़ाया एकजुटता का पाठ

कांग्रेस के प्रभारी सुशील कुमार शिंदे की अध्यक्षता में हो रही PCC की बैठक खत्म हो चुकी है। बैठक में शिंदे ने कहा कि सरकार और संगठन के बीच जो कुछ भी हुआ है उसे सब भूल जाएं और एकजुट होकर काम करें। चुनावों के दौर है और खींचतान भुलाकर सभी पार्टी के लिए काम करें और मिशीन रिपीट को अंजाम दें।बैठक के बाद सभी नेता राजीव भवन से बाहर आ गए जबकि मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह और शिंदे काफी देर एक बंद कमरे में चले गए जहां दोनों में मंत्रणा हुई।
——-

सुक्खू के खिलाफ नारेबाजी में नपे युकां महासचिव विनोद जिंटा, बाकियों पर गिरेगी गाज

हिमाचल प्रदेश में कांग्रेस प्रभारी सुशील कुमार शिंदे के शिमला आगमन पर पीसीसी अध्यक्ष के खिलाफ नारेबाजी करने वालों पर गाज गिरनी शुरू हो चुकी है। इस क्रम में प्रदेश युवा कांग्रेस के महासचिव विनोद जिंटा नप गए हैं। उन्हें उनके पद से हटा दिया गया है। जबकि, नारेबाजी करने वाले बाकी कार्यकर्ताओं के खिलाफ भी कार्रवाई शुरू हो चुकी है।
——-

HRTC के 500 कंडक्टरों की भर्तियां बहाल, ट्रिब्यूनल कोर्ट ने दी हरी झंडी

2016 में कंडक्टर भर्ती मामले पर हिमाचल प्रदेश प्रशासनिक ट्रिब्यूनल ने फैसला सुना दिया है। ट्रिब्यूनल ने फैसला विभाग के हक में रखते हुए 500 कंडक्टरों की भर्ती के लिए हरी झंडी दे दी है। कोर्ट के फैसले के बाद भर्ती प्रक्रिया को लेकर लगी रोक अब हटा दी गई है।
——-

CBI के खिलाफ गुड़िया के परिजन तोड़ेंगे 'चुप्पी'

कोटखाई मामले में गुड़िया के परिजनों को पुलिस के बाद अब CBI जांच से भी निराशा हाथ लगी है। इसके चलते मदद सेवा ट्रस्ट के बैनर तले शिमला रिज मैदान पर क्रमिक अनशन पर बैठे गुड़िया के परिजनों ने CBI के खिलाफ चुप्पी तोड़ो अभियान शुरू करने का निर्णय लिया है। 24 जुलाई से क्रमिक अनशन पर बैठे गुड़िया के परिजनों और स्वयंसेवी संगठनों ने राखी वाले दिन यानी 7 अगस्त को CBI कार्यालय तक मुंह पर पट्टी बांधकर मौन जुलूस निकालने का मन बना लिया है।
——

NGT की कड़ी कार्रवाई: अवैध कटान पर लगाया 116 लाख जुर्माना

हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला में एक निजी प्रॉपर्टी पर 477 पेड़ अवैध तरीके से काटे जाने पर  नेशनल ग्रीन ट्रिब्यूनल (NGT) ने कड़ा कदम उठाया है। NGT ने अवैध कटान पर प्रापर्टी के मालिक और खरीदार पर 116 लाख रुपये का जुर्माना लगाया है। ये पेड़ शोघी तहसील स्थित तारा देवी मंदिर से जुड़ी हुई 38.5 बीघे क्षेत्र में लगे हुए थे।
——-

मनाली: गजां गांव में बादल फटने से आई बाढ़, 5 वाहन बहे

प्रदेश के विभिन्न हिस्सों में  मानसून के तेवर भारी पड़ता दिख रहा है। आज वीरवार रात 2 बजे के करीब मनाली से 12 किलोमीटर दूर स्थित गजां गांव में बादल फटने से सड़कों को भारी नुकसान पहुंचा है। बादल फटने से गांव के साथ बहने वाले गजां नाला में बाढ़ आ गई है। भारी बारिश से सड़कों पर भूस्खलन से जहां कई मार्ग अवरुद्ध हुए हैं, वहीं पिछले दो दिनों में बादल फटने की एक के बाद एक घटनाएं हो चुकी हैं।
——-

आतंकियों से मुठभेड़ में हिमाचल का जवान शहीद

जम्मू-कश्मीर के शोपियां इलाके में हुई आतंकी मुठभेड़ में भारतीय सेना के मेजर सहित दो जवान शहीद हो गए हैं। इन जवानों में एक शहीद जवान तेनजीन के हिमाचल से संबंध हैं। जानकारी के मुताबिक, जवान तेनजीन चुलतिम(25) लाहौल स्पीति के उदयपुर के रहने वाले थे और कुलगाम जिले में तैनात थे। 25 साल के सिपाही तेनजिन का जन्म 19 नवम्बर 1991 को हुआ था।
——

कैबिनेट का फैसला: 8वीं क्लास तक बच्चों को फेल न कर करने की नीति खत्म

केंद्रीय मंत्रिमंडल ने आठवीं कक्षा तक के छात्रों को फेल ना करने की नीति खत्म करने की बुधवार 2 अगस्त को मंजूरी दे दी है। मंत्रिमंडल ने साथ ही देश में विश्व स्तर के 20 संस्थानों के निर्माण की मानव संसाधन विकास मंत्रालय की योजना को भी अपनी मंजूरी दे दी है।
——

j&k: सेना के काफिले पर हमला, एक मेजर सहित 2 जवान शहीद

दक्षिण कश्मीर के कुलगाम जिले में आज तड़के सुरक्षाबलों के साथ मुठभेड़ में दो आतंकवादी मारे गए। वहीं शोपियां एनकाउंटर में सेना के एक अधिकारी समेत दो सैन्यकर्मी शहीद हो गए व एक अन्य जवान के घायल होने की खबर है। रक्षा मंत्रालय के प्रवक्ता लेफ्टिनेंट कर्नल राजेश कालिया ने बताया कि कुलगाम जिले में सुरक्षाबलों को आतंकवादी गतिविधियों के बारे में गुप्त सूचना मिली थी।
——-

दिल्ली: धौलाकुआं में 7 मंजिली इमारत की ऊंचाई पर दौड़ी मेट्रो

दिल्ली मेट्रो की शुरू होने वाली पिंक लाइन पर अब जल्द ही मेट्रो ट्रेन दौड़ती दिखाई देगी। मजलिस पार्क से शिव विहार के बीच मेट्रेा की पिंक लाइन पर धौलाकुंआ में मेट्रो सबसे ज्यादा ऊंचाई से निकलेगी और आज पहली बार ये मेट्रो को चलाया गया।
——-