Categories: इंडिया

उत्तराखंड: चकराता और पिथौरागढ़ में दर्दनाक हादसा, दिवाली मनाने जा रहे चार लोगों की मौत

तराखंड में शनिवार देर रात को चकराता और पिथौरागढ़ में दर्दनाक हादसा हो गया। दिवाली मनाने जा रहे लोगों की कार खाई में गिरने और बोलेरो पलटने से दोनों हादसों में चार लोगों की मौत हो गई।

चकराता के लोखंडी-कोटी संपर्क मार्ग पर एक बोलेरो अनियंत्रित होकर सड़क पर ही पलट गई जबकि इसमें सवार करीब आठ लोग छिटक कर खाई में जा गिरे। इनमें से एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई। एक किशोर ने हायर सेंटर ले जाते समय दम तोड़ा। छह अन्य लोगों को गंभीर चोटें आई हैं। इनमें से एक की हालत नाजुक बताई जा रही है। उपचार के लिए उसे सीएचसी विकासनगर भर्ती कराया गया है। शेष घायलों का सीएचसी चकराता में उपचार चल रहा है। आठवां व्यक्ति लापता बताया जा रहा है।

मौके पर पहुंची एसडीआरएफ की टीम ने स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को मशक्कत के बाद बाहर निकाला। एसओ अनूप सिंह नयाल ने बताया कि हादसे में देवी सिंह जोशी (24) पुत्र राजू जोशी निवासी जगथान की मौके पर ही मौत हो गई है जबकि, यशपाल (13) पुत्र रायसू ने उपचार के लिए ले जाते समय दम तोड़ा।

शेष घायलों की पहचान गोविंद (14) पुत्र रनू, रोहित (14) पुत्र जोहिया (15), संदीप (15) पुत्र जालम, गुलाब सिंह (26 ) पुत्र सलिया सभी निवासी जगथात और किशन पुत्र मोहर सिंह निवासी लोहारी के रूप में हुई है। इनमें से किशन की हालत नाजुक बनी हुई है। एसओ ने बताया कि वाहन में आठ लोगों की होने की आशंका है। आठवीं सवारी का पता नहीं चल पा रहा है। उसकी तलाश में रविवार को सर्च ऑपरेशन चलाया जाएगा।

Samachar First

Recent Posts

भाजपा की ताकत उसका कार्यकर्ता है: सौदान

भाजपा राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सौदान सिंह ने कांगड़ा लोकसभा क्षेत्र के अंतर्गत ज्वालामुखी विधानसभा की बैठा…

31 mins ago

पूर्व भाजपा विधायक किशोरीलाल कांग्रेस में शामिल

भारतीय जनता पार्टी के पूर्व विधायक किशोरी लाल कांग्रेस में शामिल हो गए. शिमला स्थित…

4 hours ago

हिमाचल प्रदेश हाईकोर्ट ने 27 जजों के तबादले के दिए आदेश

हिमाचल प्रदेश हाईकोर्ट ने डिस्ट्रिक्ट जुड़िशियरी के 27 जजों के तबादला आदेश जारी किए है।…

4 hours ago

कांग्रेस प्रत्याशी आनंद शर्मा ने कालीबाड़ी मंदिर में नवाया शीश

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता व कांगड़ा चंबा लोकसभा से कांग्रेस प्रत्याशी आनंद शर्मा ने शिमला…

4 hours ago

जय राम ठाकुर ने विधानसभा में दी भगवान को चुनौती : सीएम

भरमौर (चंबा): चंबा जिले के भरमौर में चुनावी जनसभा को सम्बोधित करते हुए मुख्यमंत्री ठाकुर…

21 hours ago

देशवासी सिर्फ़ नरेन्द्र मोदी को ही प्रधानमंत्री बनाने के लिए उत्सुक है: जयराम ठाकुर

शिमला : नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने कहा कि भारतवासी  नरेन्द्र मोदी को तीसरी बार…

21 hours ago