इंडिया

केंद्रीय कर्मचारियों को सरकार का तोहफा, 3 प्रतिशत महंगाई भत्ता बढ़ाने को मंजूरी

सरकार ने कर्मचारियों के डीए और डीआर में 3% का इजाफा किया गया है। सरकार ने सातवें वेतन आयोग के तहत कर्मचारियों को 20 प्रतिशत का डीए एरियर देने का भी ऐलान किया है। सरकारी कर्मचारियों के लिए अच्छी खबर है कि सरकार ने एक बार फिर कर्मचारियों के डीए और डीआर में 3% की बढ़ोतरी की है। ये बढ़ोतरी 1 जुलाई 2021 से लागू की जाएगी।

ओडिशा के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने सातवें वेतन आयोग के बकाया का अंतिम 20% जारी करने के निर्देश जारी कर दिये हैं। इससे पहले 80 फीसदी बकाया का पेमेंट किया जा चुका है। राज्य सरकार के इस फैसले से करीब 4 लाख कर्मचारियों को फायदा होगा। सीएमओ की ओर से जारी एक नोट में यह जानकारी दी गई।

जानकारी के अनुसार मुख्यमंत्री ने सातवें वेतन आयोग के मुताबिक वेतन का 20 प्रतिशत बकाया जारी करने का निर्देश जारी कर दिया है। इससे राज्य सरकार के कर्मचारियों को 7वें वेतन आयोग के तहत बकाया की पूरी राशि मिल जाएगी। जबकि पहले 80% बकाया जारी किया जा चुका था, इससे लगभग 4 लाख सरकारी कर्मचारी लाभान्वित होंगे। इस खर्च को पूरा करने के लिए 850 करोड़ रुपये का अतिरिक्त बजट प्रस्तावित किया गया था।

दरअसल, केंद्र सरकार ने पहले ही अपने कर्मचारियों के डीए को 31% कर दिया है। अब इसी दिशा में ओडिशा राज्य सरकार ने भी कर्मचारियों के डीए और डीआर में इजाफा कर दिया है। ओडिशा के कर्मचारियों को भी केंद्रीय कर्मचारियों की तरह 31% डीए और डीआर मिलेगा। इस फैसले से राज्य के करीब 7.5 लाख कर्मचारियों और पेंशनभोगियों को लाभ मिलेगा।

Balkrishan Singh

Recent Posts

शारदीय नवरात्रि: दूसरे दिन मां ब्रह्मचारिणी की पूजा से हर मनोकमाना होगी पूरी, जानें विधि और भोग

  शिमला।  शारदीय नवरात्रि की शुरुआत हो चुकी है।  पहले दिन मां दुर्गा की मूर्ति…

38 mins ago

हिमाचल में सरकारी कर्मचारियों का नए सिरे से होगा वरिष्ठता आकलन

  मुख्‍य बिंदु अनुबंध सेवाओं को वरिष्ठता के लिए आंके जाने का निर्णय सुप्रीम कोर्ट…

49 mins ago

पुराने 100 रुपये के नोट अब भी मान्य, जानिए RBI के दिशानिर्देश

RBI ने 100 रुपये के नोटों को लेकर अफवाहों का खंडन किया पुराने और नए…

1 hour ago

आज का राशिफल: जानें, किस राशि के लिए है लाभ और किसके लिए है सावधानी

आज का राशिफल 04 अक्टूबर 2024, शुक्रवार मेष (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले,…

2 hours ago

रेलवे कर्मियों को बोनस, खेती-बाड़ी की योजनाओं और तेल-तिलहन के लिए राष्ट्रीय मिशन को मिली मंजूरी

  मुख्य बिंदु: रेलवे कर्मियों को 2028.57 करोड़ रुपये का बोनस। 10,103 करोड़ रुपये के…

12 hours ago

हिमाचल प्रदेश सरकार ने 888 आवश्यक दवाओं और 273 चिकित्सा उपकरणों की खरीद को दी मंजूरी

  Shimla: हिमाचल प्रदेश सरकार ने राज्य के स्वास्थ्य सेवाओं में सुधार के लिए एक…

12 hours ago