इंडिया

केंद्र सरकार ने वित्त वर्ष 2020-21 के लिए PF पर 8.5% ब्याज दर को दी मंजूरी

दिवाली से पहले केंद्र सरकार ने देशभर के करीब 5 करोड़ से अधिक नौकरीपेशा लोगों को तोहफा दिया है। सरकार ने 2020-21 के लिए कर्मचारी भविष्य निधि संगठन यानी EPFO पर 8.5 फीसदी के ब्याज दर को मंजूरी दे दी है। सरकार के इस फैसले के मुताबिक अब EPFO से जुड़े उपभोक्ताओं के खाते में 8.5 फीसदी ब्याज जमा होगा। श्रम मंत्री की अध्यक्षता वाला केंद्रीय न्यासी बोर्ड ने इस साल मार्च में पिछले वित्त वर्ष के लिए कर्मचारी भविष्य निधि जमा पर 8.5 प्रतिशत ब्याज दर तय की थी।

खबर है कि शुक्रवार को केंद्रीय वित्त मंत्रालय ने 2020-21 के लिए ईपीएफ पर ब्याज दर की पुष्टि कर दी है। अब इसे 5 करोड़ से अधिक ग्राहकों के खातों में जमा किया जाएगा। बता दें कि पिछले साल मार्च में, ईपीएफओ ​​ने 2019-20 के लिए EPF पर ब्याज दर को 7 साल में सबसे कम करते हुए 8.5 फीसदी कर दिया था। यह 2018-19 में 8.65 फीसदी थी।

वित्त वर्ष 2019-20 के लिए प्रदान की की गयी ईपीएफ ब्याज दर 2012-13 के बाद से सबसे कम थी। 2012-13 में इसे घटाकर 8.5 प्रतिशत कर दिया गया था। ईपीएफओ ने अपने अंशधारकों को 2016-17 में 8.65 प्रतिशत और 2017-18 में 8.55 प्रतिशत ब्याज दिया था। 2015-16 में ब्याज दर 8.8 प्रतिशत से थोड़ी अधिक थी।

Samachar First

Recent Posts

Video: भारत ने कम दूरी की वायु रक्षा मिसाइल प्रणाली का किया सफल परीक्षण

  नई दिल्ली: भारत ने राजस्थान के पोखरण फायरिंग रेंज में बहुत ही कम दूरी…

8 hours ago

Himachal: जेपी नड्डा बोले- आजकल राहुल गांधी अर्बन नक्सल, देश को तोड़ने वालों की भाषा बोल रहे

  नाहन: भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने हिमाचल प्रदेश के नाहन में आयोजित…

8 hours ago

राहुल गांधी शिवाजी महाराज की प्रतिमा का अनावरण करते हुए भाजपा पर हमलावर, बोले- संविधान बर्बाद कर शीश झुकाने का कोई मतलब नहीं

Kohlapur/Agencies: कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने शनिवार को कोल्हापुर में मराठा साम्राज्य के संस्थापक छत्रपति…

9 hours ago

Mandi News: अवैध निर्माण पर शिकंजा, 225 नोटिसाें में 10 की सुनवाई

  illegal construction cases : मंडी नगर निगम द्वारा अवैध निर्माण के खिलाफ जारी किए…

11 hours ago

Himachal: हरियाणा में भाजपा लगाएगी हैट्रिक: अनुराग

Hamirpur: सांसद अनुराग सिंह ठाकुर ने नादौन के गलोड में भाजपा कार्यकर्ता सम्मेलन के दौरान…

11 hours ago