Categories: इंडिया

छत्तीसगढ़: सुकमा में CRPF ने मार गिराए 4 नक्सली, हथियार भी बरामद

छत्तीसगढ़ के सुकमा जिले में नक्सलियों के खिलाफ कार्रवाई में CRPF को एक बड़ी कामयाबी मिली है। मंगलवार को CRPF की विशेष यूनिट के साथ मुठभेड़ में 4 नक्सली मारे गए। मारे गए चारों नक्सलियों के शव भी बरामद कर लिए गए हैं। नक्सलियों के पास से कुछ हथियार भी बरामद हुए हैं और इलाके में तलाशी अभियान जारी है।

जानकारी के अनुसार जगरगुंडा क्षेत्र में बीमापुर से लगभग एक किलोमीटर अंदर जंगली क्षेत्र में मंगलवार सुबह लगभग 6 बजे कमांडो बटालियन फॉर रिजोल्यूट एक्शन (कोबरा) यूनिट के खोजी अभियान के दौरान मुठभेड़ शुरू हो गई। CRPF के एक अधिकारी ने कहा, ‘घटनास्थल से यूनीफॉर्म पहने चार नक्सलियों के शव, एक इंसास रायफल और दो 303 रायफलें बरामद हुईं।’ मारे गए नक्सलियों में 2 महिलाएं और 2 पुरुष हैं।

(आगे खबर के लिए विज्ञापन के नीचे स्क्रॉल करें)

अधिकारियों ने बताया कि दोनों ओर से कुछ देर तक गोलीबारी होने के बाद नक्सली वहां से भाग गए। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि मुठभेड़ में मारे गए नक्सलियों की पहचान नहीं हो पाई है। अधिकारियों ने कहा कि गुरिल्ला रणनीति और जंगलों में युद्ध करने में सिद्धहस्त सीआरपीएफ की इस विशेष यूनिट ने जंगली क्षेत्र में तलाशी अभियान जारी रखे हुए है। आपको बता दें कि यह इलाका सुकमा और बीजापुर जिले की सीमा पर है।

Samachar First

Recent Posts

“JOA IT पदों पर चयनित उम्मीदवारों की सूची जारी, इतने को मिली नियुक्ति”

Shimla: सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग ने राज्य चयन आयोग की सिफारिशों के आधार…

4 hours ago

अतिक्रमण एक रात का नहीं, सुक्खू सरकार से पहले हुआ अवैध निर्माण: कुलदीप

Shimla : हिमाचल प्रदेश में स्ट्रीट वेंडर्स को लेकर विधानसभा की ओर से कमेटी…

5 hours ago

मुख्यमंत्री के निर्देश पर हमीरपुर में ‘कायाकल्प’ अभियान से बदल रही है शहर की तस्वीर

Hamirpur: मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू के गृह जिले के मुख्यालय हमीरपुर शहर की…

5 hours ago

राज्य के स्वास्थ्य ढांचे को मजबूत करने के लिए ठोस कदम उठा रही है सरकार: बाली

टांडा मेडिकल कालेज भी स्वास्थ्य क्षेत्र में निरंतर नए आयाम कर रहा स्थापित विश्व…

5 hours ago

प्रमोशन लिस्ट के इंतजार में कई शिक्षक बिना प्रिंसिपल बने होंगे रिटायर

वर्तमान में प्रिंसिपल के 500 पद है खाली लेक्चरर्स की 90:10 की मांग का…

6 hours ago

अनुष्का दत्ता पहुंची मिस यूनिवर्स इंडिया-2024 के फाइनल में, हिमाचल की पहली प्रतिभागी

Shimla: रोह‍डू की रहने वाली 22 वर्षीय अनुष्का दत्ता मिस यूनिवर्स इंडिया 2024 प्रतियोगिता…

6 hours ago