इंडिया

मुख्यमंत्री व उप-मुख्यमंत्री ने सेना के जवानों की शहादत पर शोक किया व्यक्त

मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने जम्मू-कश्मीर के माछिल सैक्टर में 14 डोगरा रेजीमेंट के तीन जवानों की शहादत पर गहरा दुःख व्यक्त किया है. इनमें से दो जवान हिमाचल प्रदेश के रहने वाले थे.

जिला एवं तहसील हमीरपुर के गांव तलासी खुर्द के जवान अमित शर्मा (23) पुत्र विजय कुमार तथा ऊना जिला की धनारी तहसील के मंडवारा गांव के हवलदार अमरीक सिंह (39) जम्मू-कश्मीर के कुपवाड़ा जिला के माछिल सैक्टर में तैनात थे और मंगलवार देर रात को अग्रिम क्षेत्र में नियमित गश्त के दौरान उनका वाहन गहरी खाई में गिर गया.

मुख्यमंत्री ने शोक संतप्त परिजनों के प्रति गहरी संवेदनाएं व्यक्त करते हुए ईश्वर से दिवंगत आत्मा की शांति की प्रार्थना की है. उन्होंने प्रदेश सरकार की ओर से शहीदों के परिवार के सदस्यों को संकट की इस घड़ी में हर संभव मदद का भरोसा दिया है.

उन्होंने दुर्घटना में शहीद जम्मू के मजुआ उत्तमी गांव के नायब सूबेदार पुरूषोत्तम कुमार की शहादत पर भी गहरा दुःख व्यक्त करते हुए दिवंगत आत्मा की शांति की प्रार्थना की है.

उप-मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने भी शहीद हुए इन जवानों के परिजनों के प्रति अपनी संवेदनाएं व्यक्त करते हुए दिवंगत आत्मा की शांति की प्रार्थना की. अपने शोक संदेश में उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार सेना के जवानों एवं भूतपूर्व सैनिकों की सेवाओं का हमेशा सम्मान करती है और राष्ट्र के प्रति उनके सर्वोच्च बलिदान को कभी भुलाया नहीं जा सकेगा.

Kritika

Recent Posts

राष्ट्रपति ने राज्यपाल को डाक्टरेट की मानद उपाधि प्रदान की

भारत की राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मू ने आज  धर्मशाला में हिमाचल प्रदेश केंद्रीय विश्वविद्यालय के…

10 hours ago

भारत के राष्ट्रपति ने हिमाचल प्रदेश केंद्रीय विश्वविद्यालय के 7वें दीक्षांत समारोह में भाग लिया

भारत की राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मू ने आज (6 मई, 2024) धर्मशाला में हिमाचल प्रदेश…

10 hours ago

लाहौल स्पीति में नगदी फसलों की बिजाई का कार्य आरंभ

केलांग  6 मई: कृषि अधिकारी खंड स्तर पर किसानों को गुणवत्तायुक्त बीज उर्वरक , कृषि…

10 hours ago

बिकाऊ विधायक जनता के सबसे बड़े गुनहगार : मुख्यमंत्री

नादौन: मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सूक्खू ने कहा कि बिकाऊ विधायक जनता के सबसे बड़े…

10 hours ago

सभी क्षेत्रों में चाहे वह रेलवे, राजमार्ग, स्वास्थ्य सेवा, शिक्षा आदि हो पीएम मोदी के काम से परिवर्तन साफ दिखता है : राजीव

चंबा/धर्मशाला: भाजपा प्रत्याशी एवं प्रदेश उपाध्यक्ष डॉ राजीव भारद्वाज ने कहा की प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी…

10 hours ago

भाजपा के लिए दुःख का कारण है सुक्खूः रोहित ठाकुर

शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर ने कहा है कि भाजपा नेता हिमाचल प्रदेश में ऑपरेशन लोट्स…

14 hours ago