इंडिया

चीनी सैनिकों ने अरुणाचल के युवा का किया अपहरण, PM की चुप्पी क्या बुजदिली है?

चीन की बुजदिल हरकत को लेकर कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने सीधे पीएम मोदी पर जोरदार हमला बोला है। दरअसल चीन की पीपुल्स लिब्रेशन आर्मी (पीएलए) ने भारतीय सीमा में घुसकर एक लड़के को अगवा कर लिया है। पीएलए पर अरुणाचल प्रदेश के अप्पर सियांग जिले से एक 17 साल के लड़के को अगवा करने का आरोप लगा है।

अब इस मामले को लेकर राहुल गांधी ने ट्वीट कर पीएम मोदी की कार्यशैली पर सवाल खड़े किए हैं। राहुल गांधी ने ट्वीट कर कहा, ‘गणतंत्र दिवस से कुछ दिन पहले भारत के एक भाग्य विधाता का चीन ने अपहरण किया है, हम मिराम तरोन के परिवार के साथ हैं और उम्मीद नहीं छोड़ेंगे, हार नहीं मानेंगे. पीएम की बुजदिल चुप्पी ही उनका बयान है- उन्हें फर्क नहीं पड़ता!’ कांग्रेस नेता भारत की चीन के साथ जारी सीमा विवाद को लेकर मोदी सरकार पर हमेशा से ही हमलावर रहे हैं. भारत और चीन के बीच सीमा पर लगभग 20 महीने से तनाव बना हुआ है.

बुधवार को प्रशासन ने भारतीय सीमा से लड़के के अगवा किए जाने की जानकारी दी है। अगवा किए गए लड़के का नाम मिराम तारोन बताया जा रहा है। मिरान तारोन जिडो गांव के रहने वाले हैं। जिला प्रशासन का कहना है कि मिराम को मंगलवार को अगवा किया गया है। मिराम तारोन उस ग्रुप का हिस्सा था, जो दोनों देशों की सीमा के पास शिकार कर रहा था। उसी समय उसे अगवा किया गया था।

जिले के डिप्टी कमिश्नर शास्वत सौरभ ने कहा, ‘यह युवा स्थानीय शिकारियों के एक दल में शामिल था। हमें इस बारे में ग्रुप के अन्य सदस्यों से जानकारी मिली है कि उसे भारतीय सीमा के अंदर से पीएलए ने किडनैप कर लिया है।’ डिप्टी कमिश्नर ने बताया, ‘जैसे ही हमें इस मामले की जानकारी मिली, हमने उस क्षेत्र में मौजूद इंडियन आर्मी को इसकी जानकारी दी है। लड़के को जल्द से जल्द छुड़ाने की कोशिशें जारी हैं।’

 

सितंबर 2020 में टागीन समुदाय के 5 लोगों को अगवा कर लिया था। इन सभी लोगों को अप्पर सुबनसिरी जिले में भारतीय सीमा के अंदर से अगवा किया गया था। इस घटना के बाद अगवा किये गये लोगों में से एक युवक के भाई ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट के जरिए इस बात की जानकारी दी थी। इस घटना को लेकर बाद में यह जानकारी सामने आई थी कि यह लोग जड़ी-बूटी की तलाश में भूलवश सीमा पार कर गए थे। 10 दिनों के बाद चीनी अथॉरिटी ने इन लोगों को भारत को सौंप दिया था।

Samachar First

Recent Posts

पुराने साथियों की घर वापसी से कांग्रेस संगठन हो रहा मजबूत

शिमला जिला के कुमारसैन वार्ड के जिला परिषद सदस्य उज्वल मेहता आज प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय…

16 hours ago

“भाजपा कांग्रेस के घोषणा पत्र को लेकर भ्रामक प्रचार कर रही”

लोकसभा चुनाव में कांग्रेस घोषणा पत्र को लेकर जहां भाजपा बार-बार हिंदुत्व विरोधी और बहुसंख्यक…

16 hours ago

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का आज शिमला पहुंचने पर स्वागत

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु का आज शिमला पहुंचने पर मशोबरा स्थित कल्याणी हेलीपैड पर राज्यपाल शिव…

16 hours ago

बागवान भोपाल ने तकनीक के इस्तेमाल से किसानी को बनाया मुनाफे का सौदा

वर्तमान में किसनी और बागवानी में भी आधुनिकीकरण का प्रभाव देखने को मिल रहा है.…

16 hours ago

भाजपा बताए, वर्तमान सांसद किशन कपूर का टिकट क्यों काटा: धर्माणी

भाजपा बताए, वर्तमान सांसद किशन कपूर का टिकट क्यों काटा: धर्माणी -गद्दी नेता कपूर बीते…

18 hours ago

कांग्रेस का घोषणापत्र में अल्पसंख्यक को बढ़ावा और हिन्दुत्व का विरोध: बिंदल

कांग्रेस का घोषणापत्र में अल्पसंख्यक को बढ़ावा और हिन्दुत्व का विरोध, कांग्रेस नेता कर रहे…

19 hours ago