दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने आज प्रेस कॉन्फ्रेंस की। इसमें उन्होंने कोरोना संक्रमण रोकने के लिए कहा कि दिल्ली में अब मास्क नहीं पहनने पर 2 हजार रुपये का जुर्माना लगेगा। कोरोना की लगातार भयावह होती स्थिति को देखते हुए अरविंद केजरीवाल सरकार ने यह फैसला लिया है। उन्होंने कहा कि पहले मास्क नहीं पहनने पर 500 रुपये का जुर्माना लगता था, लेकिन कई लोग अभी भी मास्क नहीं पहन रहे हैं, इस वजह से हम जुर्माने को बढ़ाकर 2 हजार रुपया कर रहे हैं।
.jpeg)



