<p>लोकसभा चुनावों में कांग्रेस पार्टी की करारी हार के बाद से कांग्रेस में एक के बाद एक इस्तीफों की पेशकश का दौर जारी है। एक के बाद एक राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी के नक्शे कदम पर राज्य के कई नेता अपने इस्तीफा का ऑफर कर रहे हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, अब तक विभिन्न प्रदेशों के 13 वरिष्ठ नेताओं ने अपना इस्तीफा कांग्रेस अध्यक्ष के पास भेज दिया है।</p>
<p>इन नेताओं ने कांग्रेस अध्यक्ष के रास्ते पर चलते हुए अब तक इस्तीफे की पेशकश की है। महाराष्ट्र में पार्टी के प्रभारी अशोक चव्हाण ने लोकसभा चुनाव नतीजों के अगले ही दिन इस्तीफा देने की बात कही थी। पंजाब कांग्रेस अध्यक्ष सुनील जाखड़, झारखंड कांग्रेस चीफ अजय कुमार और असम कांग्रेस अध्यक्ष रिपुन बोरा ने सोमवार को अपने इस्तीफे कांग्रेस अध्यक्ष को भेजे हैं। जाखड़ ने गुरदासपुर उपचुनाव में जीत मिली थी, लेकिन इस बार वह सनी देओल से हार गए।</p>
<p>इससे पहले राज बब्बर और कमलनाथ ने भी नैतिक जिम्मेदारी कहते हुए इस्तीफा देने की बात कही थी। झारखंड कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार और असम कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष रिपुन बोरा ने भी निराशाजनक प्रदर्शन के बाद अपना इस्तीफा कांग्रेस अध्यक्ष को भेजा है। इसके अलावा कई अन्य क्षेत्रों से भी पार्टी के विभिन्न पदों से कांग्रेस नेताओं ने निराशाजनक प्रदर्शन के कारण इस्तीफे दिए हैं। यूपी कांग्रेस चीफ राज बब्बर, ओडिशा कांग्रेस अध्यक्ष निरंजन पटनायक भी इस्तीफे की पेशकश कर चुके हैं।</p>
पहली अक्तूबर से बढ़ेगा रेट,प्रति कनेक्शन प्रतिमाह कटेगा बिल 20 किलो लीटर तक पानी…
मेष🐐 (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ) आज आपको कोई शुभ…
धर्मशाला:जसवां प्रागपुर से भाजपा विधायक बिक्रम सिंह ने एमएचए की सिक्योरिटी लौटा दी है।…
शिलाई में वक्फ बोर्ड व अवैध तरीके से रह रहे लोगों का विरोध Shillai:…
New Delhi: एयर मार्शल अमर प्रीत सिंह को अगले Chief of the Air Staff…
गोपालपुर चिड़ियाघर बंद नहीं होगा। बल्कि अपग्रेड किया जा रहा है। चिड़ियाघर में व्यवस्थाएं…