मध्यप्रदेश में अलीराजपुर जिले के जोबट विधानसभा से कांग्रेस पार्टी की विधायक कलावती भूरिया का कोरोना से निधन हो गया। उन्हें 15 अप्रैल को इलाज के लिए इंदौर के अस्पताल में भर्ती करवाया गया था। निधन की सूचना मिलने के बाद उनके क्षेत्र में शोक की लहर छा गई है।

कांग्रेस विधायक कलावती भूरिया 2018 में पहली बार विधानसभा सदस्य बनीं थीं। इसके पहले वे झाबुआ और आलीराजपुर जिले के विभिन्न सामाजिक, स्वास्थ्य और अन्य समितियों में सदस्य रहीं। कलावती भूरिया 1990 में सरपंच बनीं थीं। इसके बाद 2000-2018 तक झाबुआ जिला पंचायत अध्यक्ष रहीं। कलावती कांग्रेस सांसद कांतिलाल भूरिया की भतीजी थीं। भूरिया परिवार में कुछ ही दिनों में हुई ये दूसरी मौत है।कलावती भूरिया के निधन पर मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान, पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ, सांसद दिग्विजय सिंह सहित कई वरिष्ठ नेताओं ने दुख जताया है।

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने ट्वीट कर कहा कि प्रदेश के जोबट क्षेत्र की लोकप्रिय विधायक श्रीमती कलावती भूरिया जी के निधन का अत्यंत दुखद समाचार मिला। वे आमजन के हितों की रक्षा के लिए तत्पर रहने वाली मिलनसार व मृदुभाषी विधायक थीं। ईश्वर उन्हें अपने श्री चरणों में स्थान और परिजनों को संबल दें। विनम्र श्रद्धांजलि!

MLABriberyCase: विधायकों की खरीद-फरोख्त और सरकार को अस्थिर करने के मामले में जांच के तहत…
Elections2024: हरियाणा में भाजपा कांग्रेस के मुंह से जीत छीनकर लगातार तीसरी बार सरकार बनाने…
Transfers 8 IAS and 1 IFS: मंगलवार देर सायं राज्य सरकार ने 8 आईएएस और…
Poison Incident: जहरीला पदार्थ निगलने के बाद टांडा अस्पताल में भर्ती धर्मशाला से दो बार…
Shahpur Dussehra Festival 2024: उपमुख्य सचेतक केवल सिंह पठानिया ने जानकारी दी है कि…