Follow Us:

बॉर्डर पर युद्ध जैसे हालात, फायरिंग में 6 जवान शहीद, 3 नागरिक घायल

समाचार फर्स्ट डेस्क |

भारत-पाक सीमा पर युद्ध जैसे हालात बन गए हैं। पाकिस्तान की ओर से लगातार फायरिंग जारी है और वह रिहायशी इलाकों को अपना निशाना रहा है। पाकिस्तानी फायरिंग का भारतीय जवान भी मुंहतोड़ जवाब दे रहे हैं। जवाबी कार्रवाई में भारतीय जवानों ने पाकिस्तान की कई चौकियां ध्वस्त कर दी हैं।

अब तक पाकिस्तान की फायरिंग में 6 जवान शहीद हो चुके हैं, जबकि 10 जवान घायल हैं। फायरिंग में एक नागरिक की भी मौत हो चुकी है, जबकि 3 घायल हैं। बॉर्डर पर अभी भी दोनों तरफ से फायरिंग जारी है। सुरक्षा के लिहाज से कई गावों को खाली करा लिया गया है।