इंडिया

24 घंटे में 1 लाख 27 हजार कोरोना केस, 1,059 की मौत

देश में बीते दिन 1,27,952 नए कोरोना केस मिले और 1,059 पीड़ितों की मौत हुई। इस दौरान 2,30,814 लोग ठीक हुए, जिससे अब तक रिकवर होने वालों का आंकड़ा 4,02,47,902 पर पहुंच गया। इस समय रिकवरी रेट 95.64% है। फिलहाल 13,31,648 मरीजों की इलाज जारी है।

अगर डेली पॉजिटिविटी रेट की बात करें तो यह 7.98% है। वहीं, वीकली पॉजिटिविटी रेट 11.21% है। शुक्रवार को पूरे देश में 16,03,856 कोरोना टेस्ट किए गए। अब तक 73.79 करोड़ टेस्ट हो चुके हैं। वहीं, देश भर में कोविड महामारी के खिलाफ वैक्सीनेशन कैंपेन जारी है। अब तक 168.98 करोड़ वैक्सीन डोज लग चुकी हैं।

राजस्थान में शुक्रवार को कोरोना के 5,937 नए मामले सामने आए, जबकि प्रदेश में महामारी के कारण 21 लोगों की मौत हो गई। चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग के अनुसार, नए संक्रमितों में राजधानी जयपुर में 942, जोधपुर में 503, राजसमंद में 360, डूंगरपुर में 352, अलवर में 334 और उदयपुर में 330 संक्रमित शामिल हैं। राज्य में 10,560 और लोग संक्रमण मुक्त हुए हैं। फिलहाल 54,869 मामले उपचाराधीन है।

मध्यप्रदेश में शुक्रवार को कोरोना के 6,516 नए मामले सामने आने से संक्रमितों की संख्या बढ़कर 9,95,049 हो गई। स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी ने कहा कि पिछले 24 घंटों में प्रदेश में 9 लोगों की मौत इस बीमारी से हुई है। इसे मिलाकर राज्य में अब तक कुल 10,648 लोगों ने इस बीमारी से जान गंवाई है। उन्होंने कहा कि शुक्रवार को इंदौर में 892 और भोपाल में 1,288 नए मामले सामने आए हैं।

छत्तीसगढ़ में पिछले 24 घंटों के दौरान कोरोना वायरस से 2113 और लोगों के संक्रमित होने की पुष्टि हुई है। इसके साथ ही राज्य में शुक्रवार तक कोविड-19 की चपेट में आने वालों की कुल संख्या 11,36,435 हो गई है। स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों ने बताया कि आज 127 लोगों को संक्रमण मुक्त होने के बाद अस्पतालों से छुट्टी दी गई है, जबकि 3362 लोगों ने घरों में क्वारैंटाइन पूरा किया। बीते दिन यहां कोरोना के 19 मरीजों की मृत्यु हुई है।

Samachar First

Recent Posts

ठानपुरी के पास बाइक-बस की टक्‍कर, तीन की मौत

Kangra: चंडीगढ़-बैजनाथ रूट पर एक दर्दनाक हादसा हुआ, जहां रात 11:00 बजे ठानपुरी के पास…

4 hours ago

शारदीय नवरात्रि: दूसरे दिन मां ब्रह्मचारिणी की पूजा से हर मनोकमाना होगी पूरी, जानें विधि और भोग

  शिमला।  शारदीय नवरात्रि की शुरुआत हो चुकी है।  पहले दिन मां दुर्गा की मूर्ति…

5 hours ago

हिमाचल में सरकारी कर्मचारियों का नए सिरे से होगा वरिष्ठता आकलन

  मुख्‍य बिंदु अनुबंध सेवाओं को वरिष्ठता के लिए आंके जाने का निर्णय सुप्रीम कोर्ट…

5 hours ago

पुराने 100 रुपये के नोट अब भी मान्य, जानिए RBI के दिशानिर्देश

RBI ने 100 रुपये के नोटों को लेकर अफवाहों का खंडन किया पुराने और नए…

5 hours ago

आज का राशिफल: जानें, किस राशि के लिए है लाभ और किसके लिए है सावधानी

आज का राशिफल 04 अक्टूबर 2024, शुक्रवार मेष (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले,…

6 hours ago

रेलवे कर्मियों को बोनस, खेती-बाड़ी की योजनाओं और तेल-तिलहन के लिए राष्ट्रीय मिशन को मिली मंजूरी

  मुख्य बिंदु: रेलवे कर्मियों को 2028.57 करोड़ रुपये का बोनस। 10,103 करोड़ रुपये के…

15 hours ago