इंडिया

भारत में बढ़ा रिकवरी रेट, लेकिन तीसरी लहर में 2 लाख 86 हजार केस

भारत में कोरोना की तीसरी लहर के कम होने के संकेत दिखाई देने लगे हैं। बीते 24 घंटे में 2.86 लाख से अधिक केस तो जरूर सामने आए हैं, लेकिन रिकवरी उससे अधिक हुई है। देश में बीते 24 घंटों में तीन लाख से अधिक लोगों ने कोरोना महामारी को मात दे दी है। आपको बता दें कि देश में अब एक्टिव केस 22 लाख के करीब है।

स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय द्वारा जारी आंकड़ों के मुताबिक, बीते 24 घंटे में देश में 3,06,357 मरीज स्वस्थ हुए हैं। इसके साथ ही अब तक रिकवर होने वाले लोगों की कुल संख्या 3,76,77,328 हो चुकी है। रिकवरी रेट की बात करें तो यह 93.33 प्रतिशत है। बीते 24 घंटे में 2,86,384 नए मामले सामने आए हैं। दैनिक पॉजिटिविटी रेट 17.75 प्रतिशत रही।

पश्चिम बंगाल में पिछले 24 घंटे में कोरोना वायरस (कोविड-19) महामारी के 4,969 नए मामले सामने आए हैं। इस दौरान राज्य में 34 मरीजों की मौत हुई है। इसके साथ ही राज्य में मृतकों की संख्या बढ़कर 20,445 हो गयी। उत्तर 24 परगना जिले में 697, कोलकाता में 654, दक्षिण 24 परगना जिले में 409,बीरभुम में 319, नदिया में 296, बांकुरा में 291, मालदा में 234, हूगली में 219,पूर्वी वर्धमान में 207, पश्चिमी वर्धमान में 176, पश्चिमी मेदिनीपुर में 171 तथा जलपाईगुड़ी में 170 नए मामले दर्ज हुए हैं। नए मामले सामने आने के बाद राज्य कुल संक्रमितों की संख्या 19,79,254 हो गयी और वर्तमान में 67,369 सक्रिय मामले है। राज्य मे संक्रमण दर 7.32 प्रतिशत तथा रिकवरी दर 95.56 प्रतिशत है।

महाराष्ट्र में कोरोना वायरस संक्रमण के 35,756 नए मामले सामने आए और महामारी से 79 मरीजों की मौत हो गई। स्वास्थ्य विभाग ने यह जानकारी दी। विभाग की ओर से जारी बुलेटिन में कहा गया कि पिछले एक दिन में राज्य में वायरस के ओमीक्रोन स्वरूप से संक्रमण का कोई नया मामला सामने नहीं आया। बुलेटिन के अनुसार, नए मामले सामने आने के बाद कुल मामले बढ़कर 76,05,181 हो गए।

Samachar First

Recent Posts

हिमाचल प्रदेश मे 1.92 लाख किसान कर रहे प्राकृतिक खेती

हिमाचल प्रदेश मे 1.92 लाख किसान कर रहे प्राकृतिक खेती , प्रदेश मे 28 हजार…

58 mins ago

कांग्रेस सत्ता में आई तो पहली नौकरी की गारंटी पक्की: आनंद शर्मा

कांग्रेस सत्ता में आई तो पहली नौकरी की गारंटी पक्की: आनंद शर्मा पीएम मोदी का…

1 hour ago

मतदाताओं को मतदान का संदेश देने के लिए साइकलिंग एक्सपीडिशन स्पीति पहुंची

दुनिया के सबसे ऊंचे पोलिंग बूथ टशीगंग से साइकिल सवार देश के मतदाताओं को मतदान…

8 hours ago

राजनीतिक मंडी में बिके हमीरपुर जिला के तीन विधायक खनन व भू-माफिया: CM

राजनीतिक मंडी में बिके हमीरपुर जिला के तीन विधायक खनन व भू- माफिया : मुख्यमंत्री…

8 hours ago

बैजनाथ सहित अन्य विधानसभा क्षेत्र में सहायक मतदान केन्द्र होंगे स्थापित

विधानसभा क्षेत्र 20-बैजनाथ (अ.जा.) के 99-बड़ाभंगाल और 54-कसौली (अ.जा.) के 27-ढिल़्लों में सहायक मतदान केन्द्र…

8 hours ago

हिमाचल की चारों सीटों पर प्रचंड बहुमत से कमल खिलेगा: BJP

भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा द्वारा हिमाचल प्रदेश के नूरपुर, चंबा…

8 hours ago