देश में कोरोना वायरस महामारी की स्थिति में सुधार आता हुआ लग रहा है। केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार मंत्रालय द्वारा जारी आंकड़ों के मुताबिक, पिछले 24 घंटे में कोरोना वायरस 44 हजार 878 नए मामले सामने आए हैं। वहीं, इस दौरान 547 लोगों की मौत हुई है। देश में कोरोना वायरस के कुल संक्रमितों की संख्या 87 लाख 28 हजार 795 हो गई है।

आंकड़ों के अनुसार, देश में वायरस से संक्रमणमुक्त होने वाले मरीजों की संख्या 81 लाख 15 हजार 580 है। पिछले 24 घंटे में 49 हजार 079 मरीज वायरस से संक्रमणमुक्त होकर अस्पताल से घर लौटे हैं। वहीं, देश में सक्रिय मामलों की संख्या लगातार 5 लाख से कम बनी हुई है।

मंत्रालय के आंकड़ों के अनुसार, देश में सक्रिय मामलों की संख्या 4 लाख 84 हजार 547 है। पिछले 24 घंटे में इसमें 4 हजार 747 की वृद्धि हुई है। वहीं, कोरोना के चलते जान गंवाने वाले लोगों की संख्या 1 लाख 28 हजार 668 है।

धर्मशाला। हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड परीक्षाओं के पैटर्न में बड़े बदलाव की तैयारी…
मंडी के रखोह के कलोह गांव की घटना मृतक वार्ड पंच और पत्नी थी आशा…
Shimla: सरकार ने तीन आईपीएस और 2 एचपीएस के तबादला और नियुक्ति आदेश जारी…
Sangrur: खनौरी बॉर्डर पर किसान ने फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली है। मरने वाले…
सवाल नगर निगम ने खुद 7000 अवैध निर्माण चिन्हित किया था। क्या सब पर बुलडोजर…
New Delhi: आम आदमी पार्टी (AAP) के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने राष्ट्रीय स्वयंसेवक…