Follow Us:

MP: खंडवा से कोरोना पॉजिटिव BJP सांसद नंद कुमार सिंह का निधन

समाचार फर्स्ट डेस्क |

मध्य प्रदेश के खंडवा से भाजपा सांसद नंद कुमार सिंह का सोमवार रात निधन हो गया। दिल्ली स्थित मेदांता अस्पताल में उन्होंने अंतिम सांस ली। वे कोरोना संक्रमित थे और मेदांता अस्पताल में उनका इलाज चल रहा था। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, राज्य मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने भी लोकसभा सांसद के निधन पर दुःख व्यक्त किया।

जानकारी के अनुसार खंडवा के सांसद एवं पूर्व भाजपा प्रदेशाध्यक्ष नंद कुमार सिंह चौहान पिछले करीब एक माह से दिल्ली में भर्ती थे। 11 जनवरी को कोरोना पॉजिटिव होने के बाद से भोपाल के अस्पताल में इलाज करवा रहे थे लेकिन हालत गंभीर होने के कारण उन्हें दिल्ली के मेदांता अस्पताल में शिफ्ट किया गया था।

उनके निधन पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ट्वीट कर श्रद्धांजलि अर्पित की। उन्होंने लिखा कि खंडवा से लोकसभा सांसद के निधन से दुखी हूं संसद की कार्यवाही व राज्य में पार्टी के सशक्तिकरण को लेकर किए गए प्रयासों में उनके योगदान को याद किया जाएगा। उनके परिजनों के प्रति संवेदना। ओम शांति।

मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने सांसद के निधन पर दुःख व्यक्त करते हुए ट्वीट कर कहा कि लोकप्रिय जननेता नंदू भैया, हम सबको छोड़कर चले गये। हमारे सब प्रयास विफल हुए। नंदू भैया के रूप में @BJP4India ने एक आदर्श कार्यकर्ता, कुशल संगठक, समर्पित जननेता को खो दिया। मैं व्यथित हूं। नंदू भैया का जाना मेरे लिए व्यक्तिगत क्षति है।