Follow Us:

कोरोना के दैनिक मामलों में आई गिरावट,88 लाख के पार पहुंचा आंकड़ा

समाचार फर्स्ट डेस्क |

देश में कोरोना वायरस महामारी की स्थिति में सुधार आता हुआ लग रहा है। केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार मंत्रालय द्वारा जारी आंकड़ों के मुताबिक, पिछले 24 घंटे में कोरोना वायरस 41 हजार 100 नए मामले सामने आए हैं। वहीं, इस दौरान 447 लोगों की मौत हुई है। देश में कोरोना वायरस के कुल संक्रमितों की संख्या 88 लाख 14 हजार 579 हो गई है।

आंकड़ों के अनुसार, देश में वायरस से संक्रमणमुक्त होने वाले मरीजों की संख्या 82 लाख 05 हजार 728 है। पिछले 24 घंटे में 42 हजार 156 मरीज वायरस से संक्रमणमुक्त होकर अस्पताल से घर लौटे हैं। वहीं, देश में सक्रिय मामलों की संख्या लगातार 5 लाख से कम बनी हुई है।

मंत्रालय के आंकड़ों के अनुसार, देश में सक्रिय मामलों की संख्या 4 लाख 79 हजार 216 है। पिछले 24 घंटे में इसमें 1 हजार 503 की वृद्धि हुई है। वहीं, कोरोना के चलते जान गंवाने वाले लोगों की संख्या 1 लाख 29 हजार 635 है।