Categories: इंडिया

किसान आंदोलन पर रिहाना के ट्वीट से छिड़ी जंग, रोहित शर्मा के फैन्स ने कंगना को सुनाई खरी खरी

देश में चल रहे किसान आंदोलन में इंटरनेशनल पॉप स्टार रिहाना के ट्वीट ने जान फूंक दी है। उनके किसानों के समर्थन के एक ट्वीट के बाद हजारों सेलिब्रटी और क्रिकेटर ने अपने अकाउंट से ट्वीट किए। कईयों ने उनका पक्षा लिया तो कई उनके खिलाफ हुए। इसी बीच ट्वीटर पर इंडियाटूगेदर हैशटैग ट्रेंड होने लगे और क्रिकेटर रोहित शर्मा ने किसानों को महत्वपूर्ण बतते हुए ट्वीट किया।

लेकिन जब रोहित शर्मा ने किसानों को देश के लिए महत्वपूर्ण बता दिया तो ये बात विवादों में रहने वाली कंगना को कैसे हज़्म होती। रोहित शर्मा के ट्वीट को कोट करते हुए विवादों में रहने वाली कंगना रनौत ने एक बार फ़िर अभद्र भाषा का इस्तेमाल करते हुए ट्वीट कर दिया। उनके ट्वीट में रोहित शर्मा के खिलाफ अभद्र शब्दों का प्रयोग किया गया था। उनके इस ट्वीट पर फैंस उन पर बुरी तरह भड़क गए हैं।

कंगना के इस अपमानजनक ट्वीट को हटा दिया लेकिन उसके बाद भी रोहित के फैंस बॉलीवुड अभिनेत्री पर टूट पड़े। सभी फैन्स ने ख़ासकर कंगना को आड़े हाथों लेकर कई तरह गंदे अभद्र ट्वीट भी किए। हालांकि बाद में कंगना ने अपने इस विवादित ट्वीट को जरूर हटा दिया लेकिन ट्रोलर्स और फैन्स की नज़र में कंगना एक फिर आ गईं।

कंगना रनौत का ‘अपमानजनक’ ट्वीट

कंगना रनौत ने लिखा, ‘सारे क्रिकेटर्स धोबी का कुत्ता ना घर का ना घाट का जैसे क्यों साउंड कर रहे हैं? किसान ऐसे कानूनों के खिलाफ क्यों होंगे जो उनकी भलाई के लिए हैं। ये आतंकी हैं जो बवाल मचा रहे हैं, कह दो ना इतना डर लगता है?

आपको बता दें कि रोहित शर्मा ने ट्वीट कर लिखा, ‘भारत हमेशा तब मजबूत हुआ है जब हम सब एकजुट होकर रहे हैं और समाधान निकालन वक्त की मांग है। हमारे किसान हमारे राष्ट्र की भलाई में बहुत अहम रोल निभाते हैं और मुझे यकीन है कि हर कोई समाधान निकालने में अपना रोल बखूबी निभाएगा

Samachar First

Recent Posts

चीन के ड्रोन बार-बार भारत में घुस रहे हैं, किन्नौर के विधायक का दावा

Indo-China border security concerns: हिमाचल प्रदेश के किन्नौर जिले में इंडो-चाइना बॉर्डर पर चीन…

10 hours ago

Kangra News: राज्यपाल ने किया वजीर राम सिंह पठानिया की प्रतिमा का अनावरण, वीरगति प्राप्त नायक को दी श्रद्धांजलि

Wazir Ram Singh Pathania: कांगड़ा जिले के नूरपुर उपमंडल में शनिवार को राज्यपाल ने…

11 hours ago

Himachal: हिमाचल में शिक्षा मॉडल की पुनर्स्थापना की तैयारी: रोहित ठाकुर

रैत में अंडर-19 राज्य स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता का समापन: शिक्षा मंत्री ने विजेताओं को किया…

11 hours ago

IGMC कैंसर सेंटर उद्घाटन पर सुक्‍खू-जयराम में सियासी तकरार

Political Tension Escalates:  हिमाचल प्रदेश में कांग्रेस और भाजपा के बीच आरोप-प्रत्यारोप का सिलसिला…

11 hours ago

IGMC में टर्शरी कैंसर केयर सेंटर का उद्घाटन,  दो माह में लगेगी PET स्कैन मशीन

Shimla:  मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने आज IGMC शिमला में टर्शरी कैंसर केयर सेंटर का…

11 hours ago

द हंस फाऊंडेशन एमएमयू 2 बंजार द्वारा सामान्य चिकित्सा शिविर का अयोजन

एमएमयू इकाई 2 बंजार के द्वारा राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला कनौन में किशोरियों को सामाजिक…

15 hours ago