Categories: इंडिया

लगातार बढ़ रहा है ”तितली” तूफान, कई राज्यों में अलर्ट जारी

<p>बंगाल की खाड़ी पर बन रहे दबाव के कारण आए चक्रवाती तूफान &lsquo;तितली&#39; ने बुधवार को प्रचंड रूप ले लिया और यह ओडिशा-आंध्रप्रदेश तट की ओर बढ़ रहा है जिससे ओडिशा के कई हिस्सों में बारिश हुई है। मौसम वैज्ञानिक ए वदूद ने बताया कि तूफान &lsquo;तितली&#39; वर्तमान में 110 से 120 किमी प्रति घंटे से बढ़ रहा है लेकिन इसकी दिशा उत्तर पूर्व होते ही इसकी रफ्तार 130 से 150 किमी प्रति घंटा हो जाएगी।</p>

<p>भुवनेश्वर में मौसम केंद्र के निदेशक एच आर बिस्वास ने बताया कि इसके बाद चक्रवात के ओडिशा पार करके पश्चिम बंगाल के गंगा तटीय क्षेत्रों की ओर बढ़ने की संभावना है तथा उसके बाद यह धीरे-धीरे कमजोर हो जाएगा। मौसम विभाग ने मछली पकड़ने के लिए ना जाने तथा तट पर रहने वाले लोगों को सुरक्षित स्थानों पर जाने की सलाह दी है। ओडिशा सरकार राज्य में भारी बारिश के मद्देनजर बाढ़ की आशंका को लेकर भी सतर्क है। राज्य सरकार ने सभी जिलों में पहले ही हाई अलर्ट घोषित कर दिया है।</p>

<p>फिलहाल यह उत्तर-पश्&zwj;चिम की ओर बढ़ रहा है लेकिन गुरुवार को इसके उत्तर पूर्व की ओर बढ़ने की आशंका है। यदि ऐसा होता है तो झारखंड, बिहार और पश्&zwj;चिम बंगाल में इसका व्यापक परिणाम देखने को मिल सकता है। इसका असर पूरे झारखंड में नजर आएगा। इधर , भारतीय मौसम विभाग ने बताया कि चक्रवातीय तूफान के 145 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाओं के साथ गुरुवार सुबह तक ओडिशा के गोपालपुर और आंध्र प्रदेश के कलिंगापत्तनम के बीच पहुंचने की संभावना है।</p>

Samachar First

Recent Posts

स्मृतियों का ‘एहसास’: प्रो. सिम्मी अग्निहोत्री की जयंती पर हरोली में विशेष कार्यक्रम, RS बाली ने भी अर्पित किए श्रद्धासुमन

  Haroli:  डिप्‍टी CM मुकेश अग्निहोत्री की पत्नी, स्वर्गीय डॉ. सिम्मी अग्निहोत्री की जयंती के…

5 hours ago

1500 मीटर अंडर 17 दौड़ में तन्मय शर्मा और रितिका ने जीतीं स्वर्ण पदक

  Hamirpur: डीएवी पब्लिक स्कूल हमीरपुर में डीएवी स्टेट लेवल टूर्नामेंट के तहत लड़के और…

6 hours ago

ढलियारा कॉलेज में स्वच्छता पखवाड़ा, एक दिवसीय कैंप आयोजित

  Dehra: राजकीय महाविद्यालय ढलियारा में स्वच्छता पखवाड़े के तहत एन.एस.एस. स्वयं सेवियों द्वारा महाविद्यालय…

6 hours ago

चंडीगढ़ के विशेषज्ञ चिकित्सकों ने किया चेकअप, 1000 से अधिक लोग पहुंचे

  Hamirpur: सर्व कल्याणकारी संस्था द्वारा टौणी देवी के सिविल अस्पताल में निशुल्क मेगा मेडिकल…

6 hours ago

व्यवसायिक शिक्षकों का अल्टीमेटम, एमओयू से कंपनियों को बाहर करें

  Shimla:  प्रदेश के व्यवसायिक शिक्षकों ने सरकार के खिलाफ मोर्चा खोलते हुए सरकार को…

6 hours ago

शांतिपूर्ण आंदोलन की अपील, लॉ एंड ऑर्डर तोड़ने की इजाज़त नहीं: राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल

  शिमला: हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला में मस्जिद के अवैध निर्माण को लेकर उत्पन्न…

6 hours ago