Categories: इंडिया

देहरादून में कार्यक्रम के दौरान रक्षा मंत्री निर्मला सीतारमण ने छुए शहीद की मां के पैर

<p>रक्षामंत्री निर्मला सीतारमण ने देहरादून में एक समारोह में दौरान शहीद की मां के पांव छु लिए। यहां शौर्य सम्मान समारोह का आयोजन किया गया था। इस समारोह में शहीद सैनिकों की माताओं और पत्नियों का सम्मान किया गया था। इस मौके पर रक्षामंत्री ने कांग्रेस समेत संपूर्ण विपक्ष पर निशाना साधते हुए कहा कि पूर्व सैनिकों की वन रैंक वन पेंशन की मांग को जिन लोगों ने सालों तक लटकाए रखा, वे अब इसमें खामियां गिना रहे हैं।</p>

<p>रक्षामंत्री ने पूर्व सैनिकों और उनके परिजनों से कहा कि आप किसी भी बहकावे में मत आइए। कोई सवाल हो तो सीधे मुझसे पूछिए। इसके लिए आप पत्र भी लिख सकते हैं और अपने सांसद के माध्यम से भी सवाल उठा सकते हैं। हालांकि ट्&zwj;विटर पर लोगों ने रक्षामंत्री का वीडियो देखकर उनकी खूब सराहना की। एक ट्&zwj;विटर हैंडल पर शहीद की मां की प्रशंसा करते हुए लिखा गया कि ये वो मां हैं, जिन्होंने अपना बेटे को सीने से लगाकर बेटा-बेटा करने तक ही नहीं रखा। अपनी भारत मां, अपनी जन्मभूमि, मातृभूमि की रक्षा के लिए न्यौछावर कर दिया।</p>

<p>रक्षामंत्री द्वारा शहीद की मां के पैर छूने को किसी ने भारतीय संस्कृति बताया तो किसी ने कहा कि इस तरह के रक्षामंत्री पर हमें गर्व है। एक अन्य ने कटाक्ष किया कि कांग्रेस पार्टी इस पर जल्द ही राजनीति शुरू कर देगी। आशुतोष दुबे नामक ट्&zwj;विटर हैंडल से लिखा गया कि दोनों ही माताओं पर गर्व है। वे इस सम्मान की हकदार हैं।</p>

Samachar First

Recent Posts

सीएम ने आपदा प्रभावितों से एक करोड़ का वादा कर एक पैसा नहीं दिया: जयराम ठाकुर

शिमला: नेता प्रतिपक्ष ने शिमला से जारी बयान में कहा कि यह सरकार हर मोर्चे पर…

11 hours ago

धरतीपुत्र कहलाने वालों का तो जन्म ही मुंबई का, मेरा तो जन्म- पढ़ाई सब देहरा की: कमलेश

देहरा: कांग्रेस उम्मीदवार कमलेश ठाकुर ने शुक्रवार को भी ताबड़तोड़ चुनाव प्रचार किया। उन्होंने दरकाटा,…

11 hours ago

वित्तीय संसाधन जुटाएंगे, प्रदेश को आत्मनिर्भर भी बनाएंगेः मुख्यमंत्री

मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने आज जिला ऊना के कुटलैहड़ विधानसभा क्षेत्र के अघलौर…

11 hours ago

प्रदेश सरकार धार्मिक, साहसिक व ईको पर्यटन को दे रही बढ़ावाः मुख्यमंत्री

मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने आज जिला ऊना के कुटलैहड़ विधानसभा क्षेत्र के तहत…

11 hours ago

कांग्रेस मंत्री की टिप्पणी राज्यपाल के पद एवं गरिमा का अपमान : बिंदल

शिमला: भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ राजीव बिंदल ने कहा की हिमाचल प्रदेश के महामहिम राज्यपाल…

11 hours ago

शिमला जिला के दूर दराज क्षेत्रों में युवाओं को करवाए जाएंगे पर्यटन से जुड़े विशेष कोर्स

जिला स्तरीय सलाहकार कमेटी मीटिंग आज शिमला में बचत भवन में हुई । बैठक की…

11 hours ago