इंडिया

लगातार दूसरे साल दुनिया की सबसे प्रदूषित राजधानी बनी दिल्ली

डेस्क।

देश की राजधानी दिल्ली लगातार दूसरे साल भी दुनिया की सबसे प्रदूषित राजधानी की लिस्ट में टॉप पर है। जबकि दूसरे नंबर पर बांग्लादेश की राजधानी ढाका है। अफ्रीकी देश चाड की राजधानी नजामिना तीसरे, तजाकिस्तान की राजधानी दुशांबे चौथे और ओमान का मस्कट पांचवें नंबर पर है। साल 2021 में मध्य एवं दक्षिण एशिया के 15 सबसे प्रदूषित शहरों में 12 शहर भारत के रहे हैं।

वर्ल्ड एयर क्वालिटी रिपोर्ट 2021 के मुताबिक बीते साल दिल्ली के PM2.5 में 14.6 प्रतिशत की वृद्धि हुई है। यहां तक कि भारत का कोई शहर विश्व स्वास्थ्य संगठन के वायु गुणवत्ता गाइडलाइन के अनुरूप नहीं है। यह रिपोर्ट दुनिया के 117 देशों के 6,475 शहरों के PM2.5 डाटा पर आधारित है। इस रिपोर्ट में कहा गया है कि मध्य एवं दक्षिण एशिया के कुछ शहरों में दुनिया की सबसे प्रदूषित हवा है। विश्व में जो 50 सबसे प्रदूषित शहर हैं उनमें से 46 शहर इन्हीं दो क्षेत्रों से हैं।

मध्य एवं दक्षिण एशिया क्षेत्र के देशों में ईरान, नेपाल, पाकिस्तान, श्रीलंका और बांग्लादेश शामिल हैं। राजस्थान का भिवंडी सबसे प्रदूषित क्षेत्रीय शहर है। हवा का प्रदूषण बढ़ाने में पीएम 2.5 की सबसे बड़ी भूमिका मानी जाती है। वायु में इसकी मात्रा अधिक होने पर अस्थमा, स्ट्रोक, हृदय और फेफड़ों से जुड़ी बीमारियां होती हैं। स्वास्थ्य विशेषज्ञों का मानना है कि पीएम 2.5 से दुनिया भर में हर साल लाखों लोगों की मौत होती है।

रिपोर्ट के मुताबिक बांग्लादेश दुनिया का सबसे प्रदूषित देश है जबकि दूसरे नंबर पर चाड का नाम शामिल है। जबकि पाकिस्तान तीसरे और ताजिकिस्तान चौथे स्थान पर है। वहीं, भारते दुनिया का पांचवां सबसे प्रदूषित देश है।

 

Ashwani Kapoor

Recent Posts

ठानपुरी के पास बाइक-बस की टक्‍कर, तीन की मौत

Kangra: चंडीगढ़-बैजनाथ रूट पर एक दर्दनाक हादसा हुआ, जहां रात 11:00 बजे ठानपुरी के पास…

2 hours ago

शारदीय नवरात्रि: दूसरे दिन मां ब्रह्मचारिणी की पूजा से हर मनोकमाना होगी पूरी, जानें विधि और भोग

  शिमला।  शारदीय नवरात्रि की शुरुआत हो चुकी है।  पहले दिन मां दुर्गा की मूर्ति…

3 hours ago

हिमाचल में सरकारी कर्मचारियों का नए सिरे से होगा वरिष्ठता आकलन

  मुख्‍य बिंदु अनुबंध सेवाओं को वरिष्ठता के लिए आंके जाने का निर्णय सुप्रीम कोर्ट…

3 hours ago

पुराने 100 रुपये के नोट अब भी मान्य, जानिए RBI के दिशानिर्देश

RBI ने 100 रुपये के नोटों को लेकर अफवाहों का खंडन किया पुराने और नए…

3 hours ago

आज का राशिफल: जानें, किस राशि के लिए है लाभ और किसके लिए है सावधानी

आज का राशिफल 04 अक्टूबर 2024, शुक्रवार मेष (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले,…

4 hours ago

रेलवे कर्मियों को बोनस, खेती-बाड़ी की योजनाओं और तेल-तिलहन के लिए राष्ट्रीय मिशन को मिली मंजूरी

  मुख्य बिंदु: रेलवे कर्मियों को 2028.57 करोड़ रुपये का बोनस। 10,103 करोड़ रुपये के…

14 hours ago