इंडिया

दिल्ली में ठंड ने तोड़ा 19 साल का रिकॉर्ड, 71 साल में महीने का चौथा सबसे कम तापमान

फरवरी महीने में भी राजधानी दिल्ली में सर्दी का सितम लगातार जारी है। राजधानी में गुरुवार को चली सर्द हवाओं के कारण दिल्लीवासी ठंड से ठिठुर गए, जिससे अधिकतम तापमान आठ डिग्री गिरकर 14.4 डिग्री सेल्सियस हो गया, जो 19 साल में महीने का सबसे कम तापमान है। 1 फरवरी, 2003 को राजधानी में अधिकतम तापमान 14.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था। गुरुवार का अधिकतम तापमान पिछले 71 साल में महीने का चौथा सबसे कम तापमान दर्ज किया गया।

मौसम विभाग ने शुक्रवार को आसमान में आंशिक रूप से बादल छाए रहने के साथ बहुत हल्की बारिश या बूंदा-बांदी होने का अनुमान जताया है। अधिकतम और न्यूनतम तापमान क्रमश: 17 और नौ डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है। सरकार की वायु गुणवत्ता पूर्वानुमान एजेंसी SAFAR के अनुसार, बारिश और तेज हवाओं के कारण AQI में सुधार होने की संभावना है। बारिश और हवाओं के कारण 5 फरवरी से एक्यूआई में सुधार के साथ होने की संभावना है।

बुधवार को रातभर हुई बारिश ने दिल्ली के तापमान में गिरावट ला दी और लोगों की नींद सुबह तेज हवाओं, घने बादल और कोहरे के बीच खुली। भारत मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार, एक पश्चिमी विक्षोभ के कारण दिल्ली में 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चलने वाली हवाओं ने तापमान में गिरावट ला दी।

गुरुवार को दर्ज किया गया अधिकतम तापमान पिछले 19 साल में इस महीने का सबसे कम तापमान है। 1 फरवरी, 1970 को अधिकतम तापमान 12.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था, जो इस महीने का सबसे कम रिकॉर्ड है। 21 फरवरी, 1954 को दिल्ली में अधिकतम तापमान 13.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था, जो इस महीने में दूसरी बार सबसे कम अधिकतम तापमान दर्ज किया गया है। गुरुवार सुबह न्यूनतम तापमान सामान्य से तीन डिग्री अधिक 11 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। राजधानी में सुबह 8.30 से शाम 5.30 बजे के बीच 0.2 मिमी बारिश दर्ज की गई। आर्द्रता का स्तर 74 प्रतिशत से 95 प्रतिशत के बीच रहा।

आयानगर वेधशाला ने मौसम के औसत से आठ डिग्री कम 13.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया, जबकि न्यूनतम तापमान सामान्य से दो डिग्री अधिक 10.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं, पालम वेधशाला ने अधिकतम तापमान सामान्य से आठ डिग्री कम 14.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया, जबकि न्यूनतम तापमान सामान्य से दो डिग्री अधिक 10.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

आईएमडी ने कहा कि बुधवार को दिल्ली का अधिकतम तापमान सामान्य से एक डिग्री अधिक 23.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। बुधवार की सुबह शहर में मध्यम कोहरा देखा गया और न्यूनतम तापमान 11.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो मौसम के औसत से तीन डिग्री अधिक है।

बारिश के बावजूद, दिल्ली की वायु गुणवत्ता ‘बहुत खराब’ श्रेणी में दर्ज की गई, क्योंकि 24 घंटे का वायु गुणवत्ता सूचकांक शाम 4 बजे 321 था। वहीं, पड़ोसी जिले फरीदाबाद का एक्यूआई 331, गाजियाबाद 305 और गुरुग्राम 320 था। ग्रेटर नोएडा का एक्यूआई 279 और नोएडा का 295 था, दोनों ‘खराब’ श्रेणी में थे।

उल्लेखनीय है कि 0 से 50 के बीच एक्यूआई को ‘अच्छा’, 51 और 100 के बीच ‘संतोषजनक’, 101 और 200 को ‘मध्यम’, 201 और 300 को ‘खराब’, 301 और 400 को ‘बहुत खराब’ और 401 और 500 को ‘गंभीर’ माना जाता है।

Samachar First

Recent Posts

हरियाणा में विधानसभा चुनाव के लिए मतदान कल , सुरक्षा के कड़े इंतजाम

  चंडीगढ़: हरियाणा में कल शनिवार को विधानसभा चुनाव के लिए मतदान होना है। इसके…

2 hours ago

‘इमरजेंसी’ में होंगे बदलाव, सह-निर्माता ने हाई कोर्ट में जताई सहमती

  मुंबई: कंगना रणौत अभिनीत फिल्म ‘इमरजेंसी’ के सह-निर्माता ‘जी एंटरटेनमेंट एंटरप्राइजेज’ ने शुक्रवार को…

2 hours ago

नड्डा का हमला, सुक्खू की सफाई: ‘टॉयलेट टैक्स’ पर घमासान

  Shimla: हिमाचल प्रदेश  में उठे 'टॉयलेट टैक्स' विवाद ने राज्य से लेकर राष्ट्रीय स्तर…

3 hours ago

ठानपुरी के पास बाइक-बस की टक्‍कर, तीन की मौत

Kangra: हिमाचल के कांगड़ा में गुरुवार देर रात हिमाचल प्रदेश पथ परिवहन निगम (HRTC) की…

8 hours ago

शारदीय नवरात्रि: दूसरे दिन मां ब्रह्मचारिणी की पूजा से हर मनोकमाना होगी पूरी, जानें विधि और भोग

  शिमला।  शारदीय नवरात्रि की शुरुआत हो चुकी है।  पहले दिन मां दुर्गा की मूर्ति…

9 hours ago

हिमाचल में सरकारी कर्मचारियों का नए सिरे से होगा वरिष्ठता आकलन

  मुख्‍य बिंदु अनुबंध सेवाओं को वरिष्ठता के लिए आंके जाने का निर्णय सुप्रीम कोर्ट…

9 hours ago