<p>नवरात्रि त्योहार के चलते मोदी सरकार ने वैष्णों देवी के भक्तों को तोहफा दिया है। राजधानी दिल्ली से अब कटरा जाना आसान हो गया है। आज केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने दिल्ली से कटरा जाने वाली वंदे भारत एक्सप्रेस को हरी झंडी दिखाई। जिसके बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ट्वीट कर देशवासियों को बधाई दी और इसे नवरात्री को तोहफा बताया।</p>
<p><img src=”/media/gallery/images/image(4622).jpeg” style=”height:505px; width:524px” /></p>
<p>दिल्ली से कटरा जाने वाली ये वंदे भारत एक्सप्रेस हफ्ते में 6 दिन चलेगी। ये ट्रेन दिल्ली से सुबह 6 बजे चलेगी और कटरा 2 बजे पहुंचेगी, वहीं कटरा से दोपहर 3 बजे वापस चलेगी और रात 11 बजे दिल्ली पहुंचेगी। पहले इस सफर में 12 घंटे का समय लगता था, लेकिन अब सिर्फ 8 घंटे का समय लगेंगे। यानी यात्रियों का चार घंटे का समय बचेगा। इसके साथ ही पीएम मोदी ने ट्वीट में इस ट्रेन की खूबियों और टिकट किराए के बारे में बताया। पीएम के द्वारा जारी कार्ड में दिल्ली से कटरा के लिए न्यूनतम किराया 1630 रुपये और अधिकतम किराया 3014 रुपये बताया गया है।</p>
<p>रेलवे के अनुसार, इस ट्रेन में 16 डिब्बे हैं, जिसमें 14 चेयर कार और 2 एग्जीक्यूटिव क्लास के हैं। हर चेयर कार कोच में 78 कुर्सियां हैं। ट्रेन में 1100 यात्री सवार हो सकते हैं, जिसकी बुकिंग शुरू कर दी गई है और पांच अक्टूबर से यह ट्रेन रोजाना दिल्ली से कटरा और कटरा से नई दिल्ली के लिए दौड़ेगी। 5 अक्टूबर से आम यात्री इसकी सवारी कर सकेंगे।</p>
वर्तमान में प्रिंसिपल के 500 पद है खाली लेक्चरर्स की 90:10 की मांग का…
Shimla: रोहडू की रहने वाली 22 वर्षीय अनुष्का दत्ता मिस यूनिवर्स इंडिया 2024 प्रतियोगिता…
Shimla:हिमाचल और हिमाचलियत के हित सर्वश्रेष्ठ, सर्वत्र हिमाचल का संपूर्ण विकास। समय के साथ हर…
Manali: मशहूर अभिनेत्री कंगना रनौत ने मनाली की यात्रा के दौरान अपने गृहनगर और लोगों…
New Delhi:लोकलसर्किल्स ने रविवार को एक सर्वेक्षण निष्कर्ष निकाला है। जिसमें दावा किया गया…
Shimla: हिमाचल की राजधानी शिमला में चिट्टा तस्करों का नेक्सस चला रहे किंगपिन…