<p>राजधानी दिल्ली से सटे उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद में एक शख्स और उसकी दो पत्नियों ने अपने बच्चों की हत्या कर मंगलवार सुबह आठवीं मंजिल से छलांग लगा दी। फ्लैट से सुसाइड नोट मिला है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है। घटना गाजियाबाद जिले के इंदिरापुरम के वैभव खंड में कृष्णा अपरा सोसाइटी की आठवीं मंजिल से दो महिला और एक पुरुष नीचे कूद गए। इनमें से एक महिला और पुरुष की मौत हो गई है, जबकि एक घायल है।</p>
<p>मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, इन लोगों ने कूदने से पहले अपने दोनों बच्चों और पालतू बिल्ली की हत्या कर दी। पुलिस को फ्लैट के अंदर से दीवार पर सुसाइड नोट लिखा है। एसएसपी सुधीर कुमार सिंह ने बताया कि कृष्णा अपरा सोसाइटी के फ्लैट नंबर ए-805 में रहने वाले तीन लोगों ने आठवीं मंजिल से छलांग लगा दी। जानकारी जुटाने पर पता चला कि डेढ़ महीने पहले ये सभी यहां आए थे। फ्लैट को खोलने पर उसमें दो बच्चे और मृत मिले। दोनों बच्चों की उम्र 10 से 13 साल की है।</p>
<p>उन्होंने कहा कि इन लोगों ने सुसाइड नोट दीवार पर रखा था। सुसाइड नोट में आर्थिक तंगी के कारण यह आत्महत्या की है। फिलहाल उनके परिजनों को सूचना दे दी गई है।</p>
Shanta Kumar road accident prevention: पूर्व मुख्यमंत्री और पूर्व केंद्रीय मंत्री शांता कुमार ने केंद्रीय…
Ballot paper elections in India: हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने देश…
Tragic Road Accident in Sirmour; सिरमौर जिले के पांवटा साहिब की तहसील में आंज भोज…
Mumbai: अजित पवार गुट के NCP नेता और पूर्व विधायक बाबा सिद्दीकी की शनिवार रात…
Kullu Dussehra Begins: राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल ने रविवार को कुल्लू के रथ मैदान में…
International Kullu Dussehra: जिला कुल्लू के मुख्यालय ढालपुर मैदान में आज से अंतरराष्ट्रीय दशहरा उत्सव…