Categories: इंडिया

डॉक्टरों के आगे झुकी ममता बनर्जी, खत्म होगी 7 दिनों से जारी हड़ताल

<p>पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के साथ प्रदर्शनकारी जूनियर डॉक्टरों की सोमवार को प्रस्तावित बैठक खत्म हो गई है। बैठक में ममता बनर्जी ने निर्णय लिया है कि पश्चिम बंगाल के सभी अस्पतालों में नोडल ऑफिसर तैनात किए जाएंगे। हर एक मरीज के साथ ज्यादा से ज्यादा 2 तीमारदार ही रुक सकेंगे। साथ ही उन्होंने कहा कि वह हड़ताल खत्म होते ही घायल डॉक्टर से मिलने जाएंगी। वहीं, रेजिडेंट डॉक्टरों ने कहा कि वह ममता बनर्जी के वादों से संतुष्ट हैं। अब कभी भी डॉक्टर हड़ताल वापस ले सकते हैं.</p>

<p><br />
इससे पहले मुख्यमंत्री के साथ बैठक में जूनियर डॉक्टरों के ज्वाइंट फोरम ने कहा था कि काम करते हुए हमें डर लगता है। फोरम ने कहा था कि एनआरएस के डॉक्टरों से मारपीट करने वालों को ऐसी सजा दी जाए, जो दूसरों के लिए उदाहरण हो। वहीं, मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने डॉक्टरों से कहा था कि इस मामले में हमने पर्याप्त कदम उठाए हैं। एनआरएस अस्पताल में हुई घटना में कथित तौर पर लिप्त पांच लोगों को गिरफ्तार किया है। सीएम ममता बनर्जी ने आंदोलनरत जूनियर डॉक्टरों के साथ बैठक में कहा था कि राज्य सरकार ने किसी भी डॉक्टर के खिलाफ मामला दर्ज नहीं किया है।</p>

<p>बता दें ममता बनर्जी ने प्रदर्शनकारी जूनियर डॉक्टरों के साथ सोमवार को प्रस्तावित बैठक के सीधे प्रसारण के लिए सहमति दे दी थी। हालांकि, केवल दो क्षेत्रीय न्यूज चैनलों को ही राज्य सचिवालय में बनर्जी और जूनियर डॉक्टरों के बीच हुई बैठक को कवर करने की अनुमति दी गई । इस बैठक में पश्चिम बंगाल के स्वास्थ्य सचिव, राज्य मंत्री चंद्रिमा भट्टाचार्य और राज्य के अधिकारी, 31 जूनियर डॉक्टर सीएम ममता बनर्जी के साथ बातचीत कर रहे हैं।</p>

Samachar First

Recent Posts

जय राम ठाकुर ने विधानसभा में दी भगवान को चुनौती : सीएम

भरमौर (चंबा): चंबा जिले के भरमौर में चुनावी जनसभा को सम्बोधित करते हुए मुख्यमंत्री ठाकुर…

11 hours ago

देशवासी सिर्फ़ नरेन्द्र मोदी को ही प्रधानमंत्री बनाने के लिए उत्सुक है: जयराम ठाकुर

शिमला : नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने कहा कि भारतवासी  नरेन्द्र मोदी को तीसरी बार…

11 hours ago

हिमाचल प्रदेश में चल रही है मित्रों की सरकार: डॉ. राजीव भारद्वाज

कांगड़ा-चंबा लोकसभा भाजपा प्रत्याशी डॉ. राजीव भारद्वाज ने कहा की हिमाचल प्रदेश में मित्रों की…

11 hours ago

किसानों के मुद्दों को प्राथमिकता में शामिल करने वालों को समर्थन देगा संयुक्त किसान

लोकसभा चुनाव को लेकर हिमाचल में किसानो के विभिन्न संगठनों ने संयुक्त किसान मंच के…

11 hours ago

सुक्खू सरकार की गलत नीतियों से हिमाचल से बड़े बड़े उद्योगों का हुआ पलायन

हिमाचल प्रदेश में पिछले 16 महीने के कांग्रेस सरकार के कार्यकाल में उद्योगों का प्रदेश…

12 hours ago

डॉ यशवंत सिंह परमार की 44 वी पुण्यतिथि , कांग्रेस कार्यालय में दी श्रद्धाजंलि

हिमाचल निर्माता व प्रथम मुख्यमंत्री डॉ यशवंत सिंह परमार की 44वी पुण्यतिथि पर प्रदेश भर…

14 hours ago