<p>पागल कुत्ते के काटने से होने वाली बीमारी रेबीज़ की सस्ती दवाई का इज़ाद करने वाले डॉ. ओमेश भारती को राष्ट्रपति ने पद्मश्री से सम्मानित किया है। ओमेश कुमार भारती पेशे से डॉक्टर हैं और इन्होंने रेबीज यानी कुत्तों और बंदरों के काटने से फैलने वाले जानलेवा वायरस के इलाज को बेहद सस्ता और आम आदमी का इलाज़ खोज लिया है। रेबीज के इलाज पर 35000 रुपए खर्च होते थे। लेकिन डॉ भारती की नई खोज से ये खर्च 350 रुपए हो गया है।</p>
<p>दरअसल देश भर से 113 लोगों को उनके सामाजिक काम के लिए ये अवॉर्ड दिए जा रहे हैं। इन्हें देश के सबसे बड़े सिविलियन अवॉर्ड्स भी कहते हैं।</p>
<p>बता दें कि डॉ. ओमेश वर्तमान में शिमला के परिमहल में तैनात हैं। मूल रूप से कांगड़ा जिला के ज्वालामुखी के रहने वाले डा. ओमेश की ओर से तैयार किए गए प्रोटोकाल से रेबीज से बचने का इलाज सस्ता हो गया है। इनके किए शोध को विश्व स्वास्थ्य संगठन ने मान्यता देते हुए इसे विश्व स्तर पर लागू करने के निर्देश दिए थे।</p>
धर्मशाला:जसवां प्रागपुर से भाजपा विधायक बिक्रम सिंह ने एमएचए की सिक्योरिटी लौटा दी है।…
शिलाई में वक्फ बोर्ड व अवैध तरीके से रह रहे लोगों का विरोध Shillai:…
New Delhi: एयर मार्शल अमर प्रीत सिंह को अगले Chief of the Air Staff…
गोपालपुर चिड़ियाघर बंद नहीं होगा। बल्कि अपग्रेड किया जा रहा है। चिड़ियाघर में व्यवस्थाएं…
धर्मशाला: कांगड़ा में शनिवार को दो हादसे हुए हैं। पहला हादसा बसनूर शाहपुर का…
हमीरपुर के दो संस्थानों में चोरी की वारदात लैपटॉप,नगदी और चांदी के सिक्के हुए चोरी…