<p>देश में कोरोना (Covid19) वायरस का खौफ लगातार बढ़ता जा रहा है। देश में कोरोना मरीजों की संख्या 639 के पास पहुंच गई है। वहीं, कोरोना वायरस से देश में अब तक 16 लोग की मौत हो चुकी है। इसी बीच एक राहत भरी खबर भी है कि लगभग 47 लोग इस बीमारी के संक्रमण के बाद अस्पताल में इलाज कराने पर ठीक हो गए हैं। इस ठीक हुए मरीजों में मुंबई का एक कोरोना पीड़ित दंपति भी शामिल है जो इस संक्रमण से पूरी तरह ठीक होकर घर पहुंचा है। लेकिन अस्पताल से डिस्चार्ज मिलने के बाद उनके मन में शंका थी की घर पहुंचने पर उनके आस-पास के लोग कैसा व्यवहार करेंगे।</p>
<p>इसी चिंता के साथ उनके मन में कई सवाल रहे। लेकिन जब यह बुजुर्ग पति-पत्नी ठीक होकर अपने घर लौटे तो नजारा कुछ और ही था। पड़ोसियों ने उनके लिए पूरी सोसाइटी सजाई थी यह देखकर उन्हें बहुत हैरानी हुई। इस बुजुर्ग दंपति को घर आते ही उन्हें गुड़ी पड़वा की बधाई दी गई। इतना ही नहीं इनके पड़ोसियों ने इनके लिए डिनर और लंच का भी इंतजाम किया। इन सब को देखते हुए बुजुर्ग दंपति ने ने बताया कि उन्होंने हमें सुखद आश्चर्य दिया है उन्होंने हमारे लिए मंगलवार रात डिनर तैयार किया, डिनर में उन्होंने साधारण घर का खाना बनाया था। अगले दिन उन्होंने हमें लंच भी दिया और डिनर का भी वादा किया। हम घर वापस आकर खुश हैं।</p>
<p>बता दें कि बुजुर्ग शख्स 70 साल के हैं और उनकी पत्नी 68 साल की हैं, वे मंगलवार शाम कस्तूरबा अस्पताल से एंबुलेंस में अपने घर ठीक होकर पहुंचे। यह दंपति 40 सदस्य टूर ग्रुप में शामिल होकर दुबई गए थे और वापस आने के बाद 11 मार्च को यह कोरोना पॉजिटिव पाए गए थे।</p>
Poison Incident: जहरीला पदार्थ निगलने के बाद टांडा अस्पताल में भर्ती धर्मशाला से दो बार…
Shahpur Dussehra Festival 2024: उपमुख्य सचेतक केवल सिंह पठानिया ने जानकारी दी है कि…
Anganwadi Centers in Hamirpur: जिला हमीरपुर में 49 नए आंगनबाड़ी केंद्र बनाए जाएंगे, जो मनरेगा…
Tragic Trekking Incident in Lahaul: लाहौल स्पीति के सिस्सू पंचायत के तहत अलियास झील के…
Kedarnath Temple Winter Closure: श्री केदारनाथ मंदिर के कपाट इस वर्ष शीतकाल के लिए 3…