Follow Us:

जम्मू-कश्मीरः शोपियां में आतंकियों और सुरक्षाबलों के बीच मुठभेड़ शुरू, 3 आतंकी ढेर

समाचार फर्स्ट डेस्क |

जम्मू-कश्मीर के सुरक्षाबलों और आतंकियो के बीच आज सुबह मुठभेड़ शुरी हो गई है। यहां शोपियां में हुई मुठभेड़ में सुरक्षाबलों ने तीन आतंकियों को मार गिराया है। जानकारी के अनुसार शोपियां के मनिहाल में तीन आतंकियों को मुठभेड़ में ढेर कर दिया गया है। कश्मीर जोन की पुलिस ने बताया कि मारे गए आतंकी लश्कर-ए-तैयबा से जुड़े हुए थे।

वहीं, फिलहाल दो और आतंकियों के छिपे होने की आशंका है। शोपियां में सुरक्षा बलों ने संयुक्त अभियान चलया हुआ है। खबर लिखे जाने तक इतनी ही जानकारी मिली है, अधिक जानकारी का इंतजार है।