Categories: इंडिया

पुलवामा में मुठभेड़: मेजर सहित 5 जवान शहीद, 2 आतंकी ढेर

<p>जम्मू-कश्मीर के पुलवामा में रविवार देर रात से चल रही मुठभेड़ अभी भी जारी है। पुलवामा के पिंगलिना में आतंकियों से हुई मुठभेड़ में, मेजर सहित 5 जवान शहीद हो गए। वहीं सुरक्षाबलों ने जैश-ए-कमांडर के 2 कमांडरों को मौत के घाट उतार दिया है। सुरक्षाबलों ने यहां एक बिल्डिंग को ही उड़ा दिया, जहां आतंकी छिपे बैठे थे। उम्मीद जताई जा रही है कि ये दोनों आतंकी कामरान और गाजी राशिद हैं, जिन्होंने पुलवामा में हुए आतंकी हमले की साजिश रची थी। इलाके में अभी भी लगातार फायरिंग चालू है।</p>

<p>जानकारी के मुताबिक सुरक्षाबलों को पुलवामा के पिंगलिना इलाके में 3 आतंकियों के छिपे होने की जानकारी मिली थी। 55 राष्ट्रीय राइफल्स ने इसके बाद ऑपरेशन शुरू कर दिया। देर रात करीब 12 बजे से सुरक्षाबलों और आतंकियों में मुठभेड़ शुरू हुई, जो सुबह तक चलती रही। इसमें मेजर समेत 5 जवान शहीद हो गए।</p>

<p>शहीदों में मेजर डीएस डॉन्डियाल, हेड कॉन्स्टेबल सेवराम, सिपाही अजय कुमार और सिपाही हरि सिंह थे। वहीं सिपाही गुलजार अहमद घायल हो गए हैं। सभी शहीद जवान 55 राष्ट्रीय राइफल्स के थे। एक स्थानीय नागरिक की भी मौत हुई। इस बीच सिक्यॉरिटी फोर्सेज ने आसपास के इलाके को हर तरफ से घेर लिया है।</p>

Samachar First

Recent Posts

Video: भारत ने कम दूरी की वायु रक्षा मिसाइल प्रणाली का किया सफल परीक्षण

  नई दिल्ली: भारत ने राजस्थान के पोखरण फायरिंग रेंज में बहुत ही कम दूरी…

1 hour ago

Himachal: जेपी नड्डा बोले- आजकल राहुल गांधी अर्बन नक्सल, देश को तोड़ने वालों की भाषा बोल रहे

  नाहन: भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने हिमाचल प्रदेश के नाहन में आयोजित…

1 hour ago

राहुल गांधी शिवाजी महाराज की प्रतिमा का अनावरण करते हुए भाजपा पर हमलावर, बोले- संविधान बर्बाद कर शीश झुकाने का कोई मतलब नहीं

Kohlapur/Agencies: कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने शनिवार को कोल्हापुर में मराठा साम्राज्य के संस्थापक छत्रपति…

2 hours ago

Mandi News: अवैध निर्माण पर शिकंजा, 225 नोटिसाें में 10 की सुनवाई

  illegal construction cases : मंडी नगर निगम द्वारा अवैध निर्माण के खिलाफ जारी किए…

4 hours ago

Himachal: हरियाणा में भाजपा लगाएगी हैट्रिक: अनुराग

Hamirpur: सांसद अनुराग सिंह ठाकुर ने नादौन के गलोड में भाजपा कार्यकर्ता सम्मेलन के दौरान…

4 hours ago