Categories: इंडिया

किसानों का मोदी सरकार के खिलाफ हल्ला-बोल, पुलिस ने कई जगह लगाई धारा 144

नई दिल्ली में आज कर्ज माफी और अन्य मांगों को लेकर किसानों ने मोदी सरकार के खिलाफ सड़कों पर उतरकर हल्ला बोला है। पुलिस की चेतावनी के बावजूद किसानों ने आगे बढ़ने की कोशिश की और पुलिस और किसानों में झड़प शुरू हो गई। इन्हें दिल्ली में प्रवेश करने से रोकने के लिए पुलिस ने पूरा जोर झोंक दिया है।  किसानों को तितर-बितर करने के लिए पुलिस आंसू गैस और वॉटर कैनन का इस्तेमाल कर रही है। दिल्ली में दाखिल होने वाले हर रास्ते को सील कर दिया गया है। दिल्ली से कौशांबी जाने वाले रूट में भी बदलाव किया गया है।

ये हैं किसानों की मांगें….

- किसान 60 साल की आयु के बाद पेंशन

– पीएम फसल बीमा योजना में बदलाव करना

– गन्ना की कीमतों का जल्द भुगतान

– किसान कर्ज माफी की मांग कर रहे हैं

– सिंचाई के लिए बिजली मुफ्त में दी जाए

– किसान क्रेडिट कार्ड पर ब्याज मुक्त लोन

– आवारा पशुओं से फसल का बचाव

– सभी फसलों की पूरी तरह खरीद की मांग भी की गई है

– किसान स्वामीनाथन कमेटी की रिपोर्ट को लागू करने की मांग

– गन्ने की कीमतों के भुगतान में देरी पर ब्याज देने की मांग

दिल्ली में धारा 144 लागू

पूर्वी दिल्ली में स्थिति को नियंत्रण में लाने के लिए सोमवार शाम ईस्ट डिस्ट्रिक्ट के डीसीपी पंकज सिंह ने पूरी ईस्ट दिल्ली में धारा-144 लगाने का आदेश जारी कर दिया। खास बात यह है कि ये आदेश 8 अक्टूबर तक लागू रहेगा। उल्लंघन करने वालों को तुरंत गिरफ्तार किया जाएगा। वहीं नॉर्थ-ईस्ट डिस्ट्रिक्ट में भी 4 दिनों के लिए धारा 144 लगा दी गई है।

दिल्ली बॉर्डर पर पुलिस सतर्क

किसानों को रोकने के लिए गाजीपुर बॉर्डर, महाराजपुर बॉर्डर और अप्सरा बॉर्डर पर पुलिस खासतौर से चौकस है। गाजीपुर बॉर्डर को तो पुलिस ने पूरी तरह सील कर रखा है, जबकि महाराजपुर और अप्सरा बॉर्डर पर भी बैरिकेडिंग करके आने-जाने वालों पर कड़ी निगरानी रखी जा रही है। सभी जगहों पर भारी पुलिसबल तैनात कर दिया गया है, ताकि अगर किसान जबर्दस्ती दिल्ली में घुसने की कोशिश करें, तो उन्हें रोका जा सके। बॉर्डर पर वॉटर कैनन, आंसू गैस आदि का भी पुलिस ने पूरा इंतजाम कर रखा है। साथ ही एक्स्ट्रा फोर्स भी लगा दी गई है।

Samachar First

Recent Posts

गोबिंद सागर में पहली बार, गोवा स्टाइल क्रूज का रोमांच

Bilaspur:प्रदेश में आने वाले पर्यटक अब पहाड़ों के बीच गोबिंद सागर झील में गोवा…

28 mins ago

सीएम मान की हालत स्थिर : फेफड़ों की धमनी में दबाव से रक्तचाप अनियमित

Mohali:पंजाब के मुख्‍यमंत्री भगवंत मान की हालत में सुधार है। चिकित्‍सा विशेषज्ञों ने उन्‍हें अंडर…

2 hours ago

वेणुगोपाल की विक्रमादित्य को नसीहत- राहुल गांधी व खड़गे प्यार और स्नेह फैला रहे, हम नफरत पैदा नहीं कर सकते

Himachal Politics: हिमाचल प्रदेश के मंत्री विक्रमादित्य सिंह के  भोजनालयों में नेमप्लेट लगाने के…

3 hours ago

हिमाचल विश्वभर में सबसे सुरक्षित पर्यटन गंतव्य के रूप में होगा विकसित: बाली

केंद्रीय विवि के साथ समन्वय स्थापित कर नई पर्यटन परियोजनाएं होंगी तैयार पर्यटन सप्ताह पर…

3 hours ago

हर्ष महाजन बने ऊर्जा संसदीय समिति के सदस्य

शिमला। राज्यसभा सांसद हर्ष महाजन को संसदीय स्थायी समिति (ऊर्जा) का सदस्य नियुक्त किया…

4 hours ago

कार्निवल के रंगों में डूबने को तैयार धर्मशाला, शोभा यात्रा से करेंगे कृषि मंत्री आगाज

2 अक्तूबर तक संस्कृति के विभिन्न रंगों से सराबोर होगी कांगड़ा घाटी मुख्यमंत्री करेंगे…

4 hours ago