Categories: इंडिया

गैस चूल्हा गोदाम में लगी भीषण आग, 6 महीने की मासूम सहित 5 लोग जिंदा जले

राजधानी लखनऊ के इंदिरा नगर के तकरोली में घर में बने गैस चूल्हे के गोदाम में भीषण आग लग जाने से एक वर्ष की मासूम सहित पांच लोगों की दर्दनाक मौत हो गई। हादसा देर रात करीब डेढ़ बजे हुआ।

बताया जा रहा है कि यह हादसा शार्ट सर्किट से हुआ है। आग लगने की सूचना रात 2 बजकर 40 मिनट पर दमकल विभाग को दी गई। करीब 45 मिनट बाद मौके पर राहत कार्य शुरु हुआ था। आग को काबू करने के लिए घटना स्थल पर 12 दमकल की गाड़ियां पहुंची।

हादसे के वक्त मालिक टीएन सिंह घर से बाहर गया हुआ था। टीएन सिंह मूलरूप से प्रतापगढ़ के पट्टी का रहने वाला है। जो कि पूरे यूपी में गैस चूल्हा की आपूर्ति का काम करता है। यहां पूरे मकान को गोदाम बना रखा है।

मृतकों की पहचान जूली सिंह (35) पत्नी डब्लू सिंह (38), डब्लू सिंह पुत्र टीएन सिंह, वंदना सिंह  (22), सुमित सिंह  (16) और बेबी  (6 माह) के रूप में हुई है। मृतकों में पति पत्नी व उनकी एक वर्ष की बेटी शामिल है।

इस घटना के स्थानीय लोगों ने हंगामा करना शुरू कर दिया है। मौके पर भीड़ अधिक होने के कारण पुलिस ने लोगों को खदेड़ कर भगाया। वहीं दमकल विभाग ने कई जगह से जेसीबी से घर तोड़ कर राहत कार्य शुरु किया है। बताया जा रहा है कि सभी की मौत दम घुटने से हुई है।

Samachar First

Recent Posts

मतदाताओं को मतदान का संदेश देने के लिए साइकलिंग एक्सपीडिशन स्पीति पहुंची

दुनिया के सबसे ऊंचे पोलिंग बूथ टशीगंग से साइकिल सवार देश के मतदाताओं को मतदान…

7 hours ago

राजनीतिक मंडी में बिके हमीरपुर जिला के तीन विधायक खनन व भू-माफिया: CM

राजनीतिक मंडी में बिके हमीरपुर जिला के तीन विधायक खनन व भू- माफिया : मुख्यमंत्री…

7 hours ago

बैजनाथ सहित अन्य विधानसभा क्षेत्र में सहायक मतदान केन्द्र होंगे स्थापित

विधानसभा क्षेत्र 20-बैजनाथ (अ.जा.) के 99-बड़ाभंगाल और 54-कसौली (अ.जा.) के 27-ढिल़्लों में सहायक मतदान केन्द्र…

7 hours ago

हिमाचल की चारों सीटों पर प्रचंड बहुमत से कमल खिलेगा: BJP

भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा द्वारा हिमाचल प्रदेश के नूरपुर, चंबा…

7 hours ago

डीसी ने मुल्थान में प्रभावित क्षेत्र का लिया जायजा, प्रबंधन को दिए निर्देश

उपायुक्त हेमराज बैरवा ने शनिवार को मुल्थान में पन बिजली परियोजना से प्रभावित क्षेत्र का…

7 hours ago

दस साल से रेलवे लाइन का राग ही अलाप रहे अनुराग, मंजूरी तक नहीं दिला पाए : मुख्यमंत्री

नादौन: मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने नादौन में पत्रकारों के साथ बातचीत में कहा…

23 hours ago