Follow Us:

बिहारः पहले चरण का विधानसभा चुनाव प्रचार थमा, सभी पार्टियों ने लगाया ऐड़ी चोटी का जोर

समाचार फर्स्ट डेस्क |

बिहार में आज पहले चरण का चुनाव का प्रचार शाम 5 बजे थम गया। विधानसभा चुनाव में सभी पार्टियों ने प्रचार के लिए ऐड़ी चोटी का जोर लगा दिया। ऐसे में राजनीतिक दलों ने आज कई बड़ी रैलियां की। बता दें कि 28 अक्टूबर को बिहार के 16 जिलों में 71 सीटों पर मतदान होगा। आखिरी दिन चुनाव प्रचार का भी जोर दिखा।

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा ने औरंगाबाद में रैली की। नड्डा ने अपनी रैली में बिजली के साथ विकास के दूसरे काम भी गिनाए। रैली को संबोधित करते हुए जेपी नड्डा ने कहा कि 15 साल पहले जब बिहार में कोई चुनावी सभा करता था तो जाति, धर्म की बात होती थी, समाज को बांटने की बात होती थी, लेकिन चुनाव में आज हमारे उम्मीदवार विकास की बात करते हैं, सरकार की उपलब्धियां बताते हैं, ये बदलाव आया है। जेपी नड्डा ने कहा कि जब नरेंद्र मोदी आए हैं उन्होंने राजनीति का चाल-चरित्र बदल दिया है।