Follow Us:

बिहार में पहले चरण का मतदान जारी, 1 हजार से ज्यादा प्रत्याशियों के भाग्य का होगा फैसला

समाचार फर्स्ट डेस्क |

बिहार विधानसभा चुनाव में पहले चरण के लिए मतदान किया जा रहा है। पहले चरण में 16 जिलों की 71 विधानसभा सीटों के लिए वोटिंग हो रही है। कोरोना प्रोटोकॉल का पालन करते हुए मतदान कराया जा रहा है। बिहार में अलग-अलग जगहों पर सुबह से ही मतदाताओं की भीड़ दिखना शुरू हो गई है। सुबह से ही पोलिंग बूथ पर मतदाताओं की लंबी कतारें दिख रही हैं। पहले चरण में इसमें 2 करोड़ 14 लाख 84 हजार 787 मतदाता 1 हजार 066 प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला करेंगे।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ट्वीट कर कहा कि लोकतंत्र में मतदान सिर्फ अधिकार नहीं, जिम्मेदारी भी है। बिहार विधानसभा चुनाव के पहले चरण में आज 71 सीटों पर मतदान है। यदि आप इन क्षेत्रों के मतदाता हैं तो कृपया वोट के लिए समय जरूर निकालिए। आपका एक वोट बिहार में विकास की रफ्तार को जारी रखते हुए इसे एक विकसित प्रदेश बना सकता है। नीतिश कुमार ने भी ट्वीट कर कहा कि लोकतंत्र में मतदान सिर्फ अधिकार नहीं, जिम्मेदारी भी है। बिहार विधानसभा चुनाव के पहले चरण में आज 71 सीटों पर मतदान है। यदि आप इन क्षेत्रों के मतदाता हैं तो कृपया वोट के लिए समय जरूर निकालिए। आपका एक वोट बिहार में विकास की रफ्तार को जारी रखते हुए इसे एक विकसित प्रदेश बना सकता है।