Follow Us:

दिल्ली-NCR में कोहरे का कहर, ट्रेनें लेट-उड़ानें भी हो रहीं प्रभावित

समाचार फर्स्ट |

दिल्ली-एनसीआर में साल के दूसरे दिन भी लोगों को कोहरे से निजात नहीं मिल रही है। पूरे इलाके में सर्दी बढ़ गई है। राजधानी और आसपास के इलाकों में मंगलवार सुबह टेम्परेचर मिनिमम 5 डिग्री सेल्सियस रहा। उधर, कोहरे की वजह से दिल्ली आने-जाने वाली 64 ट्रेनें देरी से चल रही हैं और 21 ट्रेनों को रद्द करना पड़ा है। हवाई यातायात पर भी बुरा असर पड़ा है। दिल्ली के इंदिरा गांधी एयरपोर्ट पर सुबह विजिबिलिटी काफी कम रही। इस वजह से 20 फ्लाइट्स में देरी हुई, जबकि 6 उड़ानों के रद्द किया गया है। सोमवार को दिल्ली में पिछले 17 साल में सबसे घना कोहरा था।

कोहरे की वजह क्या है?

हिमाचल की चोटियों से आने वाली बर्फीली हवाओं ने पूरा उत्तर भारत में सर्दी बढ़ गई है। मौसम विभाग के डिप्टी डायरेक्टर जनरल डॉ देवेंद्र प्रधान के अनुसार हवा ना चल पाने से नमी के कण आगे नहीं बढ़ पा रहे हैं। इसलिए इतना दिल्ली में घना कोहरा रहा।  मौसम विभाग के मुताबिक, आने वाले दिनों में मिनिमम टेम्परेचर और गिरेगा। कोहरे से भी फिलहाल राहत के आसार नहीं हैं।

6 घंटे रही जीरो विजिबिलिटी

 मौसम विभाग के मुताबिक, सोमवार को लगातार 6 घंटे दिल्ली के कई इलाकों में जीरो विजिबिलिटी रही। बीते 17 साल में यह सबसे घना कोहरा रहा। 31 दिसंबर की रात राजधानी में कुल 305 सड़क हादसे हुए, इनमें 3 की जान चली गई।
 कोहरे के कारण 340 से से ज्यादा फ्लाइट देरी से चलीं। दिल्ली आने या जाने वाली 400 से ज्यादा ट्रेनें भी लेट चलीं।