Follow Us:

पाकिस्तान के पूर्व पीएम को 10 साल की जेल, बेटी को भी 7 साल की सजा

समाचार फर्स्ट डेस्क |

पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री नवाज शरीफ को भ्रष्टाचार के मामले में 10 साल की सजा सुनाई गई है। इसके साथ-साथ उनकी बेटी मरियम नवाज को भी 7 साल की सजा हुई है। मामला लंदन में अवैध तरीके से संपत्ति हासिल करने का है। शरीफ और उनके तीन बच्चों के खिलाफ अदालत में भ्रष्टाचार के चार मामले चल रहे हैं। इस फैसले के बाद अब नवाज शरीफ की बेटी मरियम का राजनीतिक भविष्य भी दांव पर लग गया है।

लंदन की एवेनफील्ड संपत्तियों पर सुनवाई कर रही जवाबदेही अदालत ने मंगलवार को अपना फैसला सुरक्षित रख लिया था। नवाज और मरियम 14 जून से लंदन में हैं। वहां शरीफ की पत्नी का  गले के कैंसर का इलाज चल रहा है। जिसके चलते बुधवार को लंदन में  शरीफ ने मीडिया को संबोधित करते हुए आग्रह किया था कि फैसले को कुछ दिनों तक स्‍थगित ही रखा जाए क्‍योंकि वे इस दौरान कोर्ट में मौजूद रहना चाहते हैं।

इस फैसले के बाद कोर्ट परिसर और इसके आसपास सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। परिसर की ओर जाने वाले रास्‍ते को भी बंद कर दिया गया है। साथ ही जिला प्रशासन ने पाकिस्तान की राजधानी इस्लामाबाद में धारा 144 लगा दिया है।

 

 पाकिस्तान के अपदस्थ प्रधानमंत्री नवाज शरीफ और उनके परिवार के सदस्यों के खिलाफ भ्रष्टाचार के मामले में जवाबदेही पर अदालत ने शुक्रवार को अपना फैसला सुना दिया है। इस फैसले में अदालत ने उन्‍हें दोषी पाया है