Categories: इंडिया

पटाखा फैक्टरी में तेज विस्फोट, बच्ची सहित चार लोगों की मौत, कई घायल

एटा जिले के थाना मिरहची क्षेत्र में शनिवार को एक पटाखा फैक्टरी में तेज विस्फोट हो गया। घटना में मासूम बच्ची सहित चार लोगों की मौत हो गई है, जबकि कई घायल हुए हैं। धमाका इतनी तेज था कि फैक्टरी के पास बने मकान भी ढह गए हैं। राहत-बचाव कार्य किया जा रहा है।

कस्बा मिरहची के मोहल्ला गड्ढा स्थित इस मकान में आतिशबाजी बनाई जा रही थी। मुन्नी देवी पत्नी लालाराम के नाम पटाखा फैक्टरी का लाइसेंस है। शनिवार सुबह करीब साढ़े 11 बजे मकान में तेज धमाका हुआ, जिसकी आवाज दूर तक सुनी गई। इसके बाद कई और धमाके हुए।

धमाकों की आवाज सुनकर लोग दहशत में आ गए। घटनास्थल पर चीख-पुकार मच गई। चारों ओर धुंआ ही धुआं छा गया। जब धुआं छटा तो मंजर देख लोग की रूह कांप गई। घटनास्थल पर दूर-दूर तक मांस के लोथड़े पड़े हुए थे। धमाकों से आसपास के कई मकान भी क्षतिग्रस्त हो गए।

मरने वालों में सोनी पत्नी मुनीम उम्र 35, शीतल पुत्री चन्द्रपाल उम्र 16 और रजनी पुत्री टाइगर व एक अन्य है। मासूम रजनी का शव काफी दूर जाकर गिरा। अन्य शवों के भी चिथड़े उड़ गए। बताया जा रहा है कि नरेश पुत्र सुखराम जाटव का पूरा परिवार मलबे में दबा हुआ है।

घटना की जानकारी मिलते ही जिलाधिकारी और एसएसपी सहित कई अफसर मौके पर पहुंच गए है। राहत बचाव कार्य जारी है। बताया गया है कि पटाखा फैक्टरी में 15 से अधिक लोग मौजूद थे। इनमें कई बच्चे व महिलाएं भी शामिल हैं। कई लोगों के मलबे में दबे होने की आशंका है।

Samachar First

Recent Posts

Himachal: भाजपा विधायक बिक्रम सिंह ने लौटाई एमएचए की सिक्योरिटी

धर्मशाला:जसवां प्रागपुर से भाजपा विधायक बिक्रम सिंह ने एमएचए की सिक्योरिटी लौटा दी है।…

13 hours ago

शिलाई में सड़कों पर उतरे हिन्दू संगठनों का प्रदर्शन

शिलाई में वक्फ बोर्ड व अवैध तरीके से रह रहे लोगों का विरोध Shillai:…

18 hours ago

एयर मार्शल अमर प्रीत सिंह होंगे अगले वायुसेना प्रमुख

New Delhi: एयर मार्शल अमर प्रीत सिंह को अगले Chief of the Air Staff…

18 hours ago

बंद नहीं अपग्रेड होगा गोपालपुर चिड़ियाघर

गोपालपुर चिड़ियाघर बंद नहीं होगा। बल्कि अपग्रेड किया जा रहा है। चिड़ियाघर में व्‍यवस्‍थाएं…

18 hours ago

कांगड़ा में दो हादसे:टैंक में तीन मजदूर बेह‍ोश, स्कूल बस और कार से टकराई पंजाब रोड़वेज की बस, एक गंभीर

धर्मशाला: कांगड़ा में शनिवार को दो हादसे हुए हैं। पहला हादसा बसनूर शाहपुर का…

18 hours ago

पहले खाए बादाम फिर चोरी की वारदात को अंजाम

हमीरपुर के दो संस्थानों में चोरी की वारदात लैपटॉप,नगदी और चांदी के सिक्के हुए चोरी…

19 hours ago