Follow Us:

इन केंद्रीय कर्मचारियों के लिए खुशखबरी, DA में 14 फीसदी की बढ़ोतरी, एरियर भी मिलेगा

केंद्र सरकार ने रेलवे कर्मचारियों को बड़ी सौगात दी है। सरकार ने रेलवे कर्मचारियों के महंगाई भत्ते (DA) में 14 फीसदी की बढ़ोतरी की है। यानी अब इन कर्मचारियों को बढ़ी हुई सैलरी मिलेगी…

डेस्क |

केंद्र सरकार ने रेलवे कर्मचारियों को बड़ी सौगात दी है। सरकार ने रेलवे कर्मचारियों के महंगाई भत्ते (DA) में 14 फीसदी की बढ़ोतरी की है। यानी अब इन कर्मचारियों को बढ़ी हुई सैलरी मिलेगी। वहीं, सरकार ने रेलवे कर्मचारियों को 10 महीने का एरियर देने का भी ऐलान किया है। सरकार के फैसले के मुताबिक कर्मचारियों को बढ़े हुए डीए का पैसा जल्द ही सैलरी में जुड़कर मिलना शुरू हो जाएगा। कर्मचारी भी केंद्र सरकार के इस फैसले से काफी खुश हैं।

जानकारी के अनुसार रेलवे कर्मचारियों को 7-7% के दो हिस्सों में ये डीए मिलेगा। हालांकि डीए का लाभ उन कर्मचारियों को मिलेगा जो छठे वेतन आयोग के तहत काम कर रहे हैं। अभी छठे वेतन आयोग के तहत वेतन पाने वाले कर्मचारियों को 189 फीसदी डीएम मिल रहा है। लेकिन अब इन कर्मचारियों को 1 जुलाई 2021 से 7 फीसदी और 1 जनवरी 2022 से भी 7 फीसदी डीए बढ़ोतरी का लाभ मिलेगा। यानी अब कर्मचारियों को 189 की जगह 203 फीसदी की दर से महंगाई भत्ता (DA) मिलेगा।